{"_id":"6afa1dcaece391617c0526cc","slug":"couple-robbed-police-begin-manhunt-without-filing-a-formal-report-bareilly-news-c-4-bly1015-1008461-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दंपती से लूट, बिना रिपोर्ट लिखे धरपकड़ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दंपती से लूट, बिना रिपोर्ट लिखे धरपकड़ में जुटी पुलिस
विज्ञापन
भमोरा। भाई दूज पर दंपती को सड़क पर रोककर तमंचा दिखाकर उनसे नकदी और जेवर लूट लिए गए। घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, हालांकि खुलासे के लिए सरगर्मी से जुटी है।
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव वीर सिंहपुर निवासी सतीश कुमार वर्मा ने बताया कि 11 नवंबर को वह अपनी पत्नी जशोदा के साथ मिलक मझारा अपनी ससुराल में भाई दूज मनाने गए थे। गांव से पहले हथियारबंद लोगों ने सड़क पर पेड़ डालकर उनकी बाइक रोक ली। दंपती को झाड़ियों में ले जाकर तमंचा दिखाकर लूटपाट की। उन्होंने जशोदा के सोने के कुंडल, सोने की चेन और सतीश के पर्स से 11,400 रुपये लूट लिए।
आरोप है कि कुछ देर पहले मिर्जापुर निवासी धर्मेंद्र को भी इसी तरह लूटा गया था। धर्मेंद्र अपनी बहन के घर से दूज कराकर ससुराल जा रहा था। सतीश की तहरीर मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि घटना की सत्यता को लेकर संदेह है। मामले की जांच के साथ ही स्थानीय शातिरों की धरपकड़ की जा रही है।