फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   couple did obscene act outside the mall at night in bareilly

प्रेमी युगल ने पार की हदें: रात में मॉल के बाहर करने लगे ऐसी हरकत, शर्म से झुक गईं लोगों की नजरें

Sun, 20 Aug 2023 05:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 05:50 PM IST
सार

युवती और युवक बुधवार रात फीनिक्स मॉल गए थे। रात में दोनों मॉल के बाहर अश्लील हरकत करने लगे। ये देख एक महिला ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
couple did obscene act outside the mall at night in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात फीनिक्स मॉल के बाहर सड़क किनारे खड़े प्रेमी युगल ने अश्लील हरकत की। ये देख एक महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने अश्लीलता फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में दोनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मॉल में इन दिनों फिल्म गदर टू के शो की वजह से बेहिसाब भीड़ आ रही है। बुधवार रात इज्जतनगर थाना पुलिस भी मॉल के बाहर शांति व्यवस्था में तैनात थी। मॉल में आई एक महिला ने वहां महिला सिपाही को बताया कि सड़क किनारे प्रेमी जोड़ा अश्लील हरकतें कर रहा है। वाहनों की लाइट पड़ रही है। प्रेमी युगल की हरकतों को बच्चे भी देख रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंमंगेतर समेत सात पर रिपोर्ट: शादी टूटने से आहत युवती ने कर ली थी आत्महत्या, वीडियो में बयां किया था दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पेड़ की आड़ में कर रहे थे अश्लीलता 

पुलिस ने देखा तो मॉल के बाहर पेड़ की आड़ में एक युवक और युवती अश्लील हरकत रहे थे। पीलीभीत बाईपास से गुजर रहे वाहनों की लाइट से युवक और युवती अश्लील हरकत करते नजर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस प्रेमी युगल को लेकर थाने आई।  

ये भी पढ़ें- बरेली में ग्रामीणों का हंगामा: सड़क पर छुट्टा पशु खड़े कर पशुधन मंत्री का रास्ता रोका, SDM से धक्कामुक्की

युवक की पहचान बीडीए कॉलोनी निवासी संदीप नायर के रूप में हुई। वहीं युवती आसाम की रहने वाली है। वह पति व बच्चों को छोड़कर पांच साल पहले बरेली आई थी और छोटी बिहार में किराये पर रह रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। फिर चेतावनी देकर निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed