फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Counseling more than 600 people, instructing for home quarantine

600 से ज्यादा लोगों की काउंसलिंग कर होम क्वारंटीन की दी हिदायत

Tue, 31 Mar 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Counseling more than 600 people, instructing for home quarantine
Coronaindia - फोटो : Coronaindia

दिल्ली, नोएडा, हरियाणा से आए करीब छह सौ से ज्यादा लोग जांच कराने पहुंचे जिला अस्पताल

विज्ञापन
बरेली। नोएडा से वापस आए युवक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पर अब शहरवासियों ने बाहर से आए पड़ोसियों की जांच कराने के बाद ही घर में कदम रखने की दो टूक चेतावनी दी है। इसके चलते सोमवार को करीब छह सौ से ज्यादा बाहर से आए लोग जिला अस्पताल में बनी कोरोना हेल्प डेस्क पर पहुंचे। पूछताछ के बाद काउंसलिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई है।

पिछले तीन दिनों से शहर में बाहर के लोगों की आवाजाही जारी है। माना जा रहा है संवेदनशील राज्यों और जिलों से आने वाले लोगों की वजह से ही यहां भी लोग संक्रमित हो सकते हैं। वहीं, सुभाषनगर में नोएडा से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। शहर और देहात के कई इलाकों से आए लोगों के मुताबिक, बाहर से आने पर उन्हें पड़ोस के लोग बिना जांच कराए घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। इसके चलते वह अस्पताल जांच कराने पहुंचे हैं। काउंसलिंग करने वाले पैरामेडिकल स्टाफ के मुताबिक, लोगों से परिचय व अन्य जानकारियों लेने के बाद उन्हें 14 दिन तक घर में क्वारंटीन करने का सुझाव दिया गया है। शाम करीब पांच बजे तक चली काउंसलिंग के दौरान एक भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला। इससे अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed