फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Councilors' front against JE... demand for removal of charge

Bareilly News: जेई के खिलाफ पार्षदों का मोर्चा... कार्यभार हटाने की मांग

Sat, 30 Nov 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Councilors' front against JE... demand for removal of charge
बरेली। अवर अभियंता (जेई) के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। उनसे कार्यभार हटाने के लिए अंदरखाने तैयारियां चलने की भी चर्चाएं तेज हैं। जेई पर आरोप है कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में वह रोड़ा बनी हुई हैं। पार्षदों ने अन्य जेई को नियुक्त करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम के निर्माण विभाग में कार्यरत अवर अभियंता वीणा मौर्य को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि जेई वीणा मौर्य क्षेत्र में निष्क्रिय रहती हैं। पार्षदों के कॉल करने पर वह फोन तक नहीं उठातीं और अपने कार्यालय में भी समय पर नहीं पहुंचतीं।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। इसको लेकर क्षेत्रवासियों के रोष का भी पार्षद सामना करते हैं। इस मामले में वार्ड एक की पार्षद संतोष, वार्ड चार के ब्रजेश पाल, वार्ड नौ की माधवी दास, वार्ड 12 के चंद्रपाल आर्य और वार्ड 13 के पार्षद श्याम सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। पार्षदों का आरोप था कि जब उनके व्यवहार और विकास कार्याें को लेकर बातचीत की जाती है तो वह साफ तौर पर कह देती हैं कि आपको दिक्कत है तो अपना वार्ड मेरे पास से हटवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं लगातार क्षेत्र में जा रही हूं, काम भी हो रहा है। जब काम हो रहा है तो पता नहीं क्यों इस तरह से पत्र दिए जा रहे हैं। जहां भी रहूंगी काम करूंगी। मेरी निविदाओं को भी देख सकते हैं, कोई काम लंबित नहीं है।

वीणा मौर्य, जेई
--------------------------

- पार्षदों की ओर से शिकायत आई थी, इसका संज्ञान लिया जा रहा है। विकास कार्याें की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर विकास कार्य प्रभावित हुए हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed