फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Councilor submits proposal for tax exemption.

Bareilly News: टैक्स में छूट के लिए पार्षद ने सौंपा प्रस्ताव

Sat, 20 Jun 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Councilor submits proposal for tax exemption.
बरेली। नगर निगम के करदाताओं को राहत दिलाने के लिए पार्षद सतीश कातिब मम्मा ने महापौर उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को एक ज्ञापन सौंपकर गृहकर (हाउस टैक्स) में छूट की समय-सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि मई महीने तक निगम की आधिकारिक वेबसाइट सुचारू रूप से काम नहीं कर रही थी। इस कारण बहुत से नागरिक अपना टैक्स जमा नहीं कर सके। उन्होंने टैक्स छूट के स्लैब में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने प्रस्ताव दिया है कि वेबसाइट की खराबी के कारण हुए समय के नुकसान की भरपाई के लिए जून से अगस्त तक टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाए। इसके बाद सितंबर से नवंबर तक 7.5 प्रतिशत और दिसंबर से फरवरी तक टैक्स जमा करने वाले नागरिकों को 5 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलना चाहिए। महापौर उमेश गौतम ने बताया कि पार्षद की ओर से प्रस्ताव मिला है, जल्द इसपर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed