फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Correction, applications for missed practical and oral exams from tomorrow

Bareilly News: सुधार, छूटी हुई प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा के आवेदन कल से

Wed, 21 Aug 2024 05:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Correction, applications for missed practical and oral exams from tomorrow
स्नातक और परास्नातक के लिए एक सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भरे जाएंगे फॉर्म
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक स्तर के लिए सुधार, छूटी हुई प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा के आवेदन की तिथि जारी कर दी गई है। विद्यार्थी 22 अगस्त से www.mjpru.ac.in/online examination form पर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि एक सितंबर निर्धारित की गई है।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार स्नातक, परास्नातक और व्यवसायिक पाठ्यक्रम (वार्षिकी) के स्नातक स्तर पर बीएससी (गृह विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी), बीकॉम (ऑनर्स/कम्प्यूटर), परास्नातक स्तर पर एमएससी (गृह विज्ञान) और बीएड, बीपीएड, एमएड, बीएलएड पाठ्यक्रमों की सुधार परीक्षा के आवेदन 22 अगस्त से शुरू होंगे।
विज्ञापन

साथ ही पूर्व वर्षों के स्नातक स्तर पर खेलकूद और शारीरिक शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान विषय में ''''''''नॉट क्लीयर्ड'''''''' विद्यार्थी भी सुधार परीक्षा के फॉर्म बृहस्पतिवार से भर सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्नातक व परास्नातक की छूटी हुई प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा के आवेदन विवि की वेबसाइट पर बृहस्पतिवार से किए जाएंगे। दो सितंबर तक आवेदनपत्र कॉलेज में जमा किए जाएंगे, जिसे तीन सितंबर तक कॉलेज स्तर से ऑनलाइन अप्रूव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed