फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cororna spreading in bareilly

निजी, सरकारी अस्पताल के 32 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 229 संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
cororna spreading in bareilly
बरेली। स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को अलग-अलग सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र समेत निजी अस्पतालों के चिकित्सक, स्टाफ समेत 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा कमिश्नर कार्यालय में दो, जिला जेल में एक, एसडीएम कॉलोनी में एक, आईटीबीपी का एक जवान संक्रमित मिला। अब जिले में 1951 सक्रिय संक्रमित हैं।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज एवं सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक सोमवार को निजी, सरकारी लैब से एंटीजन, आरटीपीसीआर, ट्रूनेट की प्राप्त 4431 जांच रिपोर्ट में 229 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें जिला अस्पताल में छह, सीएचसी भमोरा में चार, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दस, सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी में दो, पीएचसी भोजीपुरा में दो, एसआरएमएस में दो, पीएचसी मझगवां में एक, सीएचसी नवाबगंज में तीन, रेलवे अस्पताल, यूपीएचसी इज्जतनगर और अजय प्रतिमा अस्पताल में एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिला है। सभी होम आइसोलेशन पर हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सर्किट हाउस स्थित जोनल ऑफिस के दो, सिविल लाइंस के 14, सुभाषनगर के तीन, मीरगंज के सात, बक्सरिया के तीन, करगैना के तीन, लाल फाटक के दो, भरतौल के दो, एसडीएम कॉलोनी, आईटीबीपी का एक, राजेंद्र नगर के छह, शिव गंगा सिटी के दो, इज्जतनगर के तीन, कर्मचारी नगर के तीन, महानगर, ग्रीनपार्क के दो-दो, जनकपुरी के दो, प्रेमनगर का एक, रामवाटिका का एक व्यक्ति संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed