फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   coronavirus,answersheet,upboardexam,lockdown

कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजाम के बीच आज से यूपी बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
coronavirus,answersheet,upboardexam,lockdown
मूल्यांकन केंद्र को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा। कोरोना वायरस से बचाव के फूलप्रूफ इंतजामों के साथ उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर से सभी जिलों के डीएम और डीआईओएस को जारी निर्देश के तहत सोमवार को अफसरों ने मूल्यांकन के बाबत तैयारी शुरू का दी है। पांच मूल्यांकन केंद्रों पर सैनिटाइजेशन समेत वीडियो और वायस रिकॉर्डर की जांच कराई गई।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि निर्देश के तहत शिक्षकों को परीक्षक के तौर पर नियुक्ति के लिए जारी पास के आधार पर ही विशेष पास जारी किए जाएं। इसी तरह मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को भी पास जारी किए जाएंगे ताकि उन्हें आवागमन में कोई दिक्कत न हो। केंद्र पर अनिवार्य रूप से शिक्षकों व कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। कक्ष में शिक्षक दो-दो मीटर की दूरी पर बैठेंगे। जिन शिक्षकों के पास मास्क, ग्लव्स नहीं है उन्हें उपलब्ध करवाया जाएगा। हर दिन मूल्यांकन केंद्र का सैनिटाइजेशन होगा। साथ ही, कॉपियों के बंडल का भी सावधानीपूर्वक सैनिटाइजेशन किया जाएगा ताकि संक्रमण की जरा भी गुंजाइश न रहे। सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांची जाएंगी। साथ ही मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस तैनात की जाएगी और एलआईयू की टीम भी निगरानी करेगी। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से प्रदेश भर में एक साथ शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना वायरस संकट को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। जिले में जीआईसी, जीजीआईसी, एसवी इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed