फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CoronaDistance, no mask, precaution on sight

Bareilly News: कोरोना दूरी न मास्क, ताक पर एहतियात

Sun, 02 Apr 2023 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
CoronaDistance, no mask, precaution on sight
बरेली। देशभर में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए फ्लू कॉर्नर सक्रिय कर दिए हैं। संदिग्ध लोगों की एंटीजन जांच हो रही है, लेकिन लोग अभी भी संभावित खतरे से बेपरवाह हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क के आवाजाही जारी है। अस्पताल और सरकारी विभाग में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। जो संक्रमण के केस और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में फिलहाल पांच केस सक्रिय हैं। संक्रामक रोग चैप्टर के अध्यक्ष रहे डॉ. अतुल अग्रवाल के मुताबिक कोरोना के मामले उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ रहे हैं। अब तक जो केस आए हैं उनमें तीसरी लहर के जिम्मेदार वैरिएंट ओमिक्रॉन के लक्षण मिल रहे हैं। हालांकि, संक्रमित केस की जीनोम सीक्वेंसिंग से सटीक जानकारी मिल सकती है। कहा कि अभी पांच केस हैं। करीब पखवाड़ा भर बाद अगर सावधानी नहीं बरती गई तो केस बढ़ने की आशंका है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने, वैक्सीनेशन करवाने, संदिग्ध लोगों से कोविड जांच कराने और उन्हें सार्वजनिक स्थान पर आवाजाही से बचने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार संचारी रोग समेत कोविड नियंत्रण के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अगर किसी को संदिग्ध लक्षण है तो वह स्थानीय सीएचसी या तीन सौ बेड अस्पताल में बने फ्लू कॉर्नर पर संपर्क कर सकते हैं। स्क्रीनिंग के बाद उनकी कोविड जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीपीसीआर जांच की मशीन खराब
जिले में एंटीजन जांच की जा रही है मगर आरटीपीसीआर जांच के लिए जिला अस्पताल की बीएसएल-2 लैब में लगे उपकरण में तकनीकी खामी की वजह से जांच प्रभावित है। हालांकि, संदिग्ध लक्षण मिलने पर संबंधित सैंपल की जांच लखनऊ केजीएमयू से कराने का दावा अफसर कर रहे हैं। विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 20 दिन पहले जहां रोजाना 80 से सौ जांच हो रही थी, वह अब ढाई से तीन सौ तक जा पहुंची हैं।


20 लाख लोगों को नहीं लगी है बूस्टर डोज
जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के अनुसार जिले में अभी करीब 20 लाख लोग बूस्टर डोज से वंचित हैं। मगर 31 जनवरी के बाद शासन से वैक्सीन की आपूर्ति न होने की वजह से कोविड वैक्सीनेशन ठप है। माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. राहुल गोयल के मुताबिक जिन लोगों को बूस्टर डोज नहीं लगी है उनके संक्रमित होने पर लक्षण गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल, निजी अस्पताल से पेड वैक्सीनेशन का विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed