फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona virus outbreak bareilly suspect patient run away when asked to get admit

कोरोना वायरस: भर्ती होने की बात सुनते ही भाग खड़ा हुआ मरीज, किसी तरह पकड़कर लाई पुलिस

Tue, 17 Mar 2020 01:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 17 Mar 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Corona virus outbreak bareilly suspect patient run away when asked to get admit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सऊदी अरब से बरेली लौटे एक युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के शक में सोमवार को जिला अस्पताल लाया गया। बहेड़ी का यह युवक 6 मार्च को सऊदी अरब से लौटा था। उसे सांस लेने में तकलीफ और बुखार है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में जांच के बाद उसका सैंपल लिया गया और फिर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने के लिए कहा गया। भर्ती होने की बात सुनते ही वह भाग खड़ा हुआ। इस पर डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत पुलिस को खबर दी गई। इसके बाद पुलिस की मदद से उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


यह युवक निजी काम से 25 फरवरी को सऊदी अरब गया था। वहां से वह 6 मार्च को लौटा तो उसे विमान में ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और तेज बुखार हो गया था। बहेड़ी पहुंचकर उसने सीएचसी में जांच कराई तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां सैंपल लेने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने को कहा गया तो वह भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह देखकर डॉक्टर परेशान हो गए। तुरंत पुलिस बुला ली गई। पुलिस उसे पकड़कर लाई, जिसके बाद उसे समझाया गया। तब कहीं वह भर्ती होने को तैयार हुआ। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। मंगलवार शाम तक जांच रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट नेगेटिव होने पर उसे घर भेज दिया जाएगा। 


स्वास्थ्य विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र 
स्वास्थ्य विभाग ने एसएसपी को पत्र लिखकर विदेश से लौटे लोगों की निगरानी, जांच और उनसे पूछताछ में सहयोग मांगा है। पत्र में कहा गया है कि विदेश से लौटे कुछ लोग लगातार संपर्क करने के बावजूद पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की मदद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed