{"_id":"5f3304ba8ebc3e4ad610995c","slug":"corona-uncontrollable-virus-entered-into-army-units-sequential-soldiers-becoming-infected-bareilly-news-bly415961466","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना बेकाबूः सेना यूनिटों में घुसा वायरस, सिलसिलेवार जवान हो रहे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना बेकाबूः सेना यूनिटों में घुसा वायरस, सिलसिलेवार जवान हो रहे संक्रमित
विज्ञापन
corona in india
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश कॉलोनियों समेत सेंट्रल जेल के कैदी व अन्य समेत स्वास्थ्यकर्मी भी मिले संक्रमित
विज्ञापन
बरेली। अगस्त माह में बेकाबू हुआ कोरोना के संक्रमण का दायरा हर दिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सैंट्रल जेल में 65 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है तो सेना में भी जवानों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सेना के तीन जवान संक्रमित मिले हैं। इन सभी संक्रमितों के साथ ही, जिले में मंगलवार को 184 लोग संक्रमित मिले हैं। जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक फरीदपुर के मोहल्ला पारा में पांच, मोहल्ला देवी में दो, नेकपुर गणेश नगर में तीन, सीबीगंज में छह, बिशारतगंज में दो, इज्जतनगर में तीन, टेलीफोन कॉलोनी शास्त्री नगर में दो, परची में दो, नबाबगंज में तीन, किंग कोर्ट में एक, सिविल लाइंस में तीन, बसंत बिहार में दो, करगैना में चार, ढकनी राजपुरी में तीन, शिवनगर में दो, नारायण नगर में तीन, रामनगर, सेवाधाम कॉलोनी, रिठौरा, संजय नगर, सनसिटी, जनकपुरी, कालीमंदिर जगतपुर, मोहल्ला कानून गोयान, जुल्फीकार महोपुर, प्रेमनगर, डीडीपुरम, मनु नगर एक सैनिक कॉलोनी गली नंबर आठ, बाजार, बीडीए कॉलोनी, शेरगढ़, एलआईसी बिल्डिंग, ब्रह्म नगर, सुभाष नगर, हाफिजगंज, गन्ना मिल खन्ना भवन के पीछे, ठाकुरद्वारा फतेहगंज, पीलीभीत रोड आशुतोष कॉलोनी, ग्राम रबानी बेगम, फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कॉलोनी, गिनी, सिंधुनगर, रविंद्र नगर, बिहारीपुर, एक छात्रावास, पर्वतिया कॉलोनी एक, क्यारा ब्लॉक का गांव बिरिया नारायनपुर, भोजीपुरा में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

कोविड और निजी अस्पताल में सात संक्रमित
कोरोना से जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मी भी लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। भोजीपुरा स्थित कोविड अस्पताल में मंगलवार को छह स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य की संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, एक निजी लैब के लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित मिला है। सूची में भूरेमल की बजरिया में दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भरतौल में भी एक और व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिसे आइसोलेट कराया जा रहा है।
विज्ञापन