फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona test in lab half target

लैब में लक्ष्य की आधी जांच भी नहीं करा पा रहे अफसर

Sun, 13 Sep 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
corona test in lab half target
बरेली। जिला अस्पताल में कोविड-19 जांच के लिए शासन ने लाखों रुपये कीमत से बीएसएल-2 लैब की स्थापना कराई है, लेकिन इसमें जांच का लक्ष्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी होने पर अपर मुख्य सचिव/नोडल अफसर नवनीत सहगल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सैंपल की जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि अस्पताल में पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज की तत्काल कोरोना जांच की जाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए शासन ने पुरानी ओटी में करीब 50 लाख की लागत से बीएसएल-2 लैब की स्थापना कराई है। इसका 11 जुलाई को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लोकार्पण किया था। उस दौरान नोडल अफसर नवनीत सहगल जिला अस्पताल में मौजूद रहे थे। इस लैब में रोजाना सौ सैंपल की जांच का लक्ष्य रखा गया लेकिन स्थापना के बाद करीब एक महीने तो माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट न होने से लैब में जांच ही नहीं हो सकी। बाद में जांच शुरू भी हुई तो रोजाना 50 सैंपल की ही जांच पा रही है। समीक्षा के दौरान नोडल अफसर ने इस पर खासी नाराजगी जताते हुए लक्ष्य के अनुरूप जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से मिल रहे सुझावों और निर्देशों का पालन करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। लैब में जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। - डॉ. आरएन गिरि, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed