{"_id":"61cf67a322125d53624b3da0","slug":"corona-six-people-including-four-women-infected-after-three-months-bareilly-news-bly47100543","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : तीन माह बाद चार महिलाओं समेत छह लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : तीन माह बाद चार महिलाओं समेत छह लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : तीन माह बाद चार महिलाओं समेत छह लोग संक्रमित
- दिल्ली, नोएडा और रुद्रपुर से आए तीन लोग मिले संक्रमित, दो का सोर्स लापता
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तमाम दावों के बावजूद संक्रमितों की तादाद एक बार फिर तेजी से बढ़ी है। करीब तीन माह बाद शुक्रवार को 24 घंटे में छह लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से तीन संक्रमित व्यक्तिगत कार्यों से पिछले दिनों दिल्ली और नोएडा गए थे। वहां से वापस आकर संदिग्ध लक्षण मिलने पर जांच कराई तो संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब आठ सक्रिय संक्रमित हैं।
आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक सिविल लाइंस की रहने वाली 29 वर्षीय महिला 25 दिसंबर को दिल्ली गई थी। 29 दिसंबर को वह वापस लौटी मगर तीन दिन से कोरोना संदिग्ध लक्षण होने पर 30 दिसंबर को उसने कोविड जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। परिवार के दो सदस्य और घर में काम करने वाले दो लोग भी संदिग्ध संक्रमित हैं। उनकी भी कोविड जांच होगी। दूसरी संक्रमित महिला नोएडा के सेक्टर 78 सनसाइन होलियस की रहने वाली है। तो कुदेशिया बिल्डिंग के पास की रहने वाली है। जो 24 दिसंबर को बरेली आकर एहतियात जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
डॉ. गौतम ने बताया कि इसी महिला की बड़ी बहन का परिवार तीन दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया से वापस आया था, जो कोविड जांच में निगेटिव मिला है। इनके संपर्क में परिवार के चार और दस अन्य लोेग संपर्क में रहे। वहीं, गिरधरपुर बहेड़ी का रहने वाला एक 19 वर्षीय युवक उत्तराखंड के निजी अस्पताल में कार्यरत है। जो 29 दिसंबर को बरेली परिवार से मिलने आया था। राज्य सीमा पर हुई जांच में वह संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
कारोबार के सिलसिले में गया था दिल्ली, संक्रमित
डॉ. गौतम ने बताया कि रामपुर गार्डन का रहने वाला 29 वर्षीय युवक कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गया था। सीबी गंज में युवक का एक्सपोर्ट का कारोबार है। 24 दिसंबर को वापस आने के तीन दिन बाद से उसमें संक्रमण के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उसने निजी लैब से कोविड जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। युवक में हल्के लक्षण हैं, लेकिन उसने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है।
मां-बेटी संक्रमित, नहीं हैं संक्रमण के लक्षण
प्रेमनगर कानून गोयान की रहने वाली 45 वर्षीय और 28 वर्षीय दो महिलाएं (मां-बेटी) कोरोना संक्रमित मिली हैं। सर्विलांस प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय महिला चार दिन पहले मायके आई थी। दोनों में ही संदिग्ध लक्षण मिलने पर एहतियातन उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। हालांकि, अब दोनों में से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्होंने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है।
संक्रमितों को लग चुकी है वैक्सीन की डोज
कोरोना संक्रमण होने पर भी हालत गंभीर न हो इसके लिए शुक्रवार को संक्रमित मिले सभी छह लोगों ने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगने की जानकारी सर्विलांस टीम को दी है। उन्होंने बताया कि संक्रमण होने के बाद भी उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है। उन्होंने टीम के जरिए शहरवासियों को वैक्सीन की दोनों डोज को लगाए जाने का सुझाव दिया है। ताकि कोरोना वायरस उनकी जिंदगी के लिए खतरा न बन सके।
23290 लोगोें को लगाई कोरोना वैक्सीन
कोविड टीकाकरण के चल रहे अभियान में शुक्रवार को 52 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 23290 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 2925115 लोगों को पहली और 1791662 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। निजी और सरकारी अस्पतालों के करीब 51 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को बूस्टर डोज और सवा तीन लाख किशोरों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है।