फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona's havoc: SDM court closed until August 10

कोरोना का कहरः एसडीएम कोर्ट 10 अगस्त तक के लिए बंद

Fri, 31 Jul 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc: SDM court closed until August 10
तहसील परिसर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कई कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने उठाया कदम
विज्ञापन

ड्यूटी पर बुलाया जा रहा आधा स्टाफ, लेखपालों के आने पर लगाई पाबंदी

बरेली। सदर तहसील में कोरोना के कई केस निकलने के बाद एसडीएम ने अलर्ट घोषित कर दिया गया है। परिसर में भीड़भाड़ कम करने और तहसील परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए लेखपालों के ऑफिस आने पर 10 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी गई है। बार एसोसिएशन का पत्र मिलने के बाद एसडीएम कोर्ट में न्यायिक कार्यों को भी 10 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एसडीएम ने सभी थानेदारों को इस अवधि में सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत कार्रवाई करने से बचने की हिदायत दी है।
कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद एसडीएम ईशान प्रताप सिंह ने दो दिन मंगलवार और बुधवार के लिए तहसील बंद करा दी थी। इसके बाद एंटीजन किट से कर्मचारियों की जांच कराई गई है। गुरुवार को आधा स्टाफ बुलाकर कार्यालय खोला गया, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ केवल जरूरी काम ही कराए गए। इधर, बार एसोसिएशन ने 10 अगस्त तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला लिया है। इस पर एसडीएम ने कोर्ट को 10 अगस्त अगस्त तक के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियातन कई कदम उठाए गए हैं। कर्मचारियों से सतर्क करने को कहा गया है। परिसर में भीड़ को कम करने के यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। - ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed