फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona protoacall break in panchayat chunav

पंचायत चुनाव में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन

Fri, 16 Apr 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
corona protoacall break in panchayat chunav
बरेली। पंचायत चुनाव के बाद कोरोना की रफ्तार गांवों में भी बढ़ने का अंदेशा जताया जाने लगा है। दरअसल मतदान केंद्रों पर कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती दिखीं। वोट डालने आए तमाम मतदाताओं के चेहरे पर मास्क तक नहीं था। लाइनों में आपसी दूरी के बजाय लोग एक-दूसरे से सटे दिखाई दिए।
विज्ञापन

वोट डालना जरूरी था, इसलिए मतदाता घरों से निकल कर बूथों पर पहुंच कतार में लग गए। लेकिन, तेज धूप के कारण सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। लाइन में लगे हुए उन्हें जहां भी थोड़ी सी छाया दिखी, वहीं इकट्ठा हो लिए। अधिकतर मतदाता मास्क भी पहने हुए नहीं थे। महिलाएं पेड़ों के नीचे और मतदान केंद्र के बरामदों में घेरा बनाकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। बूथों के बाहर बस्ता लगाए बैठे प्रत्याशियों के समर्थक भी बिना मास्क के घेरा बनाकर बैठे नजर आए। न मतदाता और न ही समर्थकों ने कोविड नियमों का पालन किया। अधिकारियों की गाड़ियों के सायरन और मीडिया कर्मियों के कैमरे देखने पर ही मास्क लगाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि यह बड़े स्तर की लापरवाही हुई है। बूथों तक पहुंचे मतदाताओं में से यदि दो फीसदी में भी कोरोना के लक्षण हुए तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed