{"_id":"5f1c87988ebc3e63d7045ba7","slug":"corona-patient-found-in-lic-office-bareilly-news-bly4140346140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी ऑफिस में मिला कोरोना पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी ऑफिस में मिला कोरोना पॉजीटिव
विज्ञापन
बरेली। डीडीपुरम स्थित एलआईसी कार्यालय में कोरोना के कई केस मिलने के बाद वहां का स्टाफ डरा-सहमा है। हालांकि पूरा दफ्तर सैनिटाइज होने के बाद वह कई दिन से फिर खुल रहा है लेकिन वहां कोरोना का खौफ अब भी बना है।
बताते हैं कि 13 जुलाई को एलआईसी के एक अधिकारी के संक्रमित मिले थे। इसके बाद एलआईसी आफिस को 16 से 18 जुलाई तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया था। इस बीच 17 और 19 जुलाई को यहां सैंपलिंग भी कराई गई थी। इसकी जांच रिपोर्ट में 14 लोग पॉजिटिव मिलने के बाद से एलआईसी कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि दफ्तर को सैनिटाइज करने के बाद एलआईसी कार्यालय को सोमवार से फिर से खोल दिया गया मगर यहां स्टाफ अब भी कोरोना के खतरे को लेकर सहमा हुआ है। हालांकि एलआईसी के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मिले सभी लोग कर्मचारी नहीं है। इसमें कुछ बीमा एजेंट भी शामिल हैं। एलआईसी के सीनियर डिवीजन मैनेजर यंगजोर ने बताया कि दफ्तर को सैनिटाइज करने के साथ सोशल डिस्टेेंसिंग के साथ वहां काम कराया जा रहा है।