{"_id":"5f1c86e48ebc3e63750f6bad","slug":"corona-infection-in-lady-inspecter-and-her-family-faridpur-news-bly4140343142","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला इंस्पेक्टर समेत परिवार के छह लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला इंस्पेक्टर समेत परिवार के छह लोग संक्रमित
विज्ञापन
फरीदपुर। कोरोना का कहर फरीदपुर में लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को फरीदपुर सीएचसी में एंटीजन जांच में 50 में से दस लोग संक्रमित मिले हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वासित अली के मुताबिक इनमें मोहल्ला परा अपनी ससुराल में ससुर की तेरहवीं में आई महिला इंस्पेक्टर सहित परिवार के छह सदस्य संक्रमित मिले हैं। महिला इंस्पेक्टर आगरा मंडल के एक जिले में तैनात है। इसके अलावा स्टाफ नर्स संक्रमित मिलने पर फरीदपुर सीएचसी को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। संक्रमितों में अन्य लोग बरेली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को होम आइसोलेट किया गया है वे खुलेआम घूम रहे हैं। कस्बे में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अधिकारियों के साथ रणनीति बनाने के लिए बैठक की जाएगी।
खिरका में चार संक्रमित मिलने से दहशत
फतेहगंज पश्चिमी। खिरका गांव में चार संक्रमित मिलने से दहशत फैल गई है। इसी गांव निवासी सफाई कर्मी करीब एक सप्ताह पहले संक्रमित निकला था। इसके बाद तीन और संक्रमित निकले चुके हैं। इस वजह से गांव को सील कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा के आग्रह पर गांववाले जांच नहीं करा रहे हैं। शनिवार को हुई 25 जांचों में मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी एक महिला संक्रमित मिली है।