{"_id":"6043dc298ebc3ee651744dfe","slug":"corona-infected-increased-five-times-health-department-alert-bareilly-news-bly439595361","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकाएक पांच गुना बढ़े कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकाएक पांच गुना बढ़े कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाने का आदेश, लोगों से लक्षण दिखने पर आइसोलेट होने की अपील
विज्ञापन
बरेली। करीब दो महीने की राहत के बाद जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुुरू हो गए हैं। पिछले दो दिनों में 25 से ज्यादा संक्रमित मिलने के बाद सीएमओ ने सैंपलिंग की तादाद बढ़ाने का निर्देश जारी किया है। लोगों से संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने और होम आइसोलेशन में रहने को भी कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक जनवरी के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी से गिरावट आनी शुरू हो गई थी। मार्च की शुरुआत से पहले दो दिन जिले में संक्रमितों की तादाद शून्य भी रिकॉर्ड की गई। अब तक इक्का दुक्का संक्रमित ही मिल रहे थे लेकिन पिछले दो दिनों में गुरुवार को 12 और शुक्रवार को 14 संक्रमित मिले हैं जो अब तक मिल रहे संक्रमितों की तादाद से करीब पांच गुना अधिक है। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने सर्विलांस टीम को सक्रियता बढ़ाने और संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने को कहा है। ताकि संक्रमण की बढ़ रही रफ्तार को काबू किया जा सके। सर्विलांस टीम के अफसर डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उनकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री को भी पता किया जा रहा है। ताकि संक्रमण कहां से हुआ, इसकी जानकारी मिल सके।

एहतियात नहीं बरतेंगे तो पछताएंगे
सीनियर चेस्ट फिजिशियन डॉ. पुनीत अग्रवाल का कहना है कि संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि पहली बार संक्रमण के दौरान उम्रदराज या जो बीमार मरीज रहे, उनके फेफड़ों पर काफी प्रभाव पड़ा है। दोबारा संक्रमित होना घातक हो सकता है। कोरोना संक्रमण के मामले अभी शून्य नहीं हुए हैं। इसलिए जब तक संक्रमण का एक भी केस मिल रहा है, लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन