{"_id":"5efba0d48ebc3e42c50a7a90","slug":"corona-infected-for-four-days-involved-in-sali-s-wedding-nawabganj-news-bly411049087","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली की शादी में चार दिन तक शामिल रहा कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली की शादी में चार दिन तक शामिल रहा कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हॉटस्पॉट का जायजा लेते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
19 जून को नोएडा से आया था घर, चार दिन पहले लक्षण दिखने पर लिया सैंपल
विज्ञापन
संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर प्रशासन ने गांव को कराया सील
नवाबगंज। कोरोना संक्रमित निकला युवक चार दिन तक साली की शादी के कार्यक्रमों में शामिल रहा था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव वालों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक को बरेली में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी ससुराल के चार लोगों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। तहसीलदार और बीडीओ ने गांव को सील करा दिया है।
देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव चिठिया पुखन्नी के एक युवक की थाना नवाबगंज के गांव मुझौना संतोष में ससुराल है। युवक नोएडा में नौकरी करता है। 19 जून को वह नोएडा से अपने गांव आया था, फिर वहां से सीधे साली की शादी में शामिल होने ससुराल पहुंच गया। युवक का बरेली के एक निजी क्लीनिक से सांस का इलाज चल रहा था। 26 जून को युवक डॉक्टर को दिखाने पहुंचा तो कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे जांच कराने को कहा गया। तब उसने कारपोरेट लैब में 26 जून को जांच के लिए सैंपल दिया। इसके बाद फिर ससुराल चला आया।
विज्ञापन
बताते हैं कि तबसे वह ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो रहा था। सोमवार को वह बरेली में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और युवक को बरेली में कोरोना वार्ड में भर्ती कराया। मंगलवार को तहसीलदार प्रदीप रमन, बीडीओ चंद्र मोहन कनौजिया, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार दंगल ने गांव पहुंचकर गलियों को सील कराकर पूरे गांव को सैनिटाइज कराया। साथ ही युवक की ससुराल के चार लोगों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज में राइस मिलर कोरोना संक्रमित निकला
नवाबगंज के कैलाश नगर मोहल्ले में राइस मिलर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राइस मिलर कई दिनों से बीमार चल रहा था। 27 जून को उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर राइस मिलर को भोजीपुरा कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राइस मिलर का डॉक्टर बेटा पीलीभीत की एक सीएचसी में तैनात है। उसमें भी लक्षण दिखने पर सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। डॉक्टर को फतेहगंज पश्चिमी स्थित कोविड अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। वहीं राइस मिलर की पत्नी मां को घर में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य की टीम ने मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर गलियों को सील कर दिया है।
गांव में कोरोना संक्रमित युवक मिला है स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को क्वारंटीन कराया है। गांव की गलियों को सीज कराकर सैनिटाइज करा दिया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया है। - चंद्र मोहन कनौजिया, बीडीओ
विज्ञापन
संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर प्रशासन ने गांव को कराया सील नवाबगंज। कोरोना संक्रमित निकला युवक चार दिन तक साली की शादी के कार्यक्रमों में शामिल रहा था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव वालों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक को बरेली में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी ससुराल के चार लोगों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। तहसीलदार और बीडीओ ने गांव को सील करा दिया है।
देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव चिठिया पुखन्नी के एक युवक की थाना नवाबगंज के गांव मुझौना संतोष में ससुराल है। युवक नोएडा में नौकरी करता है। 19 जून को वह नोएडा से अपने गांव आया था, फिर वहां से सीधे साली की शादी में शामिल होने ससुराल पहुंच गया। युवक का बरेली के एक निजी क्लीनिक से सांस का इलाज चल रहा था। 26 जून को युवक डॉक्टर को दिखाने पहुंचा तो कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे जांच कराने को कहा गया। तब उसने कारपोरेट लैब में 26 जून को जांच के लिए सैंपल दिया। इसके बाद फिर ससुराल चला आया।
विज्ञापन
बताते हैं कि तबसे वह ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो रहा था। सोमवार को वह बरेली में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और युवक को बरेली में कोरोना वार्ड में भर्ती कराया। मंगलवार को तहसीलदार प्रदीप रमन, बीडीओ चंद्र मोहन कनौजिया, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार दंगल ने गांव पहुंचकर गलियों को सील कराकर पूरे गांव को सैनिटाइज कराया। साथ ही युवक की ससुराल के चार लोगों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन
नवाबगंज में राइस मिलर कोरोना संक्रमित निकला
नवाबगंज के कैलाश नगर मोहल्ले में राइस मिलर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राइस मिलर कई दिनों से बीमार चल रहा था। 27 जून को उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर राइस मिलर को भोजीपुरा कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राइस मिलर का डॉक्टर बेटा पीलीभीत की एक सीएचसी में तैनात है। उसमें भी लक्षण दिखने पर सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। डॉक्टर को फतेहगंज पश्चिमी स्थित कोविड अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। वहीं राइस मिलर की पत्नी मां को घर में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य की टीम ने मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर गलियों को सील कर दिया है।गांव में कोरोना संक्रमित युवक मिला है स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को क्वारंटीन कराया है। गांव की गलियों को सीज कराकर सैनिटाइज करा दिया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया है। - चंद्र मोहन कनौजिया, बीडीओ