फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: Four dead, including former IMA president and female health worker

कोरोना: आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और महिला स्वास्थ्य वर्कर सहित चार की मौत

Sat, 18 Jul 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Corona: Four dead, including former IMA president and female health worker
demo photo - फोटो : demo photo

पहली बार जिले में एक ही दिन में चार मौत, मृतकों की संख्या अब 26

विज्ञापन
बरेली। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोंधी और एक रिटायर्ड महिला हेल्थ वर्कर के साथ चार लोगों की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। तीनों की कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉ. सोंधी की मौत की खबर ने आईएमए का माहौल शोक में डूबा रहा।
सुभाषनगर में रहने वाले डॉ. सुरेश सोंधी पांच दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार कोविड एल-2 अस्पताल में डॉ. सोंधी का इलाज चल रहा था जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हो चुकी बाकरगंज की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की भी मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल में हुई ट्रूनेट जांच में संक्रमित पाया गया था। इसके अलावा मुड़िया अहमदनगर के 55 वर्षीय और नकटिया इलाके के 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जिला सर्विलांस अधिकारी के मुताबिक चारों लोग गंभीर रूप से बीमार थे।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि चार मरीजों की मौत के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या अब 26 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मृतकों के परिवार के साथ प्रशासन को भी कोविड नियमों के तहत उनकी अंत्येष्टि कराए जाने के लिए सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed