फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona fear: no body present in ragistry office

कोरोना का खौफ: दूसरे दिन भी काम करने नहीं आए कातिब

Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona fear: no body present in ragistry office
बरेली। रजिस्ट्री ऑफिस में एक काबित के कोरोना पॉजिटिव मिलने और कुछ कर्मचारियों में लक्षण दिखाई देने के बाद यूनियन के आह्वान पर कातिबों ने शनिवार को दूसरे दिन भी काम नहीं किया। हालांकि, रजिस्ट्री दफ्तर खुला रहा मगर बैनामा न होने से स्टाफ दिनभर खाली बैठा रहा। अब सोमवार से कातिब काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के खतरे के बावजूद रजिस्ट्री ऑफिस में कातिबों के बिस्तरों पर पक्षकारों की भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग का भी कोई अनुपालन नहीं हो रहा था। ऐसे में कुछ दिन पहले एक कातिब में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने और दो कर्मचारियों में भी लक्षण दिखाई देने से रजिस्ट्री ऑफिस में लोग घुसने से भी डर रहे हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए कातिब यूनियन ने शुक्रवार और शनिवार को काम से विरत रहने की अपील की। इसी के तहत शनिवार को दूसरे दिन भी कातिबों ने काम नहीं किया। इससे रजिस्ट्री दफ्तर में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed