{"_id":"5f120bc48ebc3e63a9303974","slug":"corona-chief-minister-yogi-worried-over-death-toll-in-bareilly-bareilly-news-bly4130956153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: बरेली में मृत्युदर बढ़ने से मुख्यमंत्री योगी चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: बरेली में मृत्युदर बढ़ने से मुख्यमंत्री योगी चिंतित
Sat, 18 Jul 2020 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो कांफ्रेंस कर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अस्पतालों में बेहतर इंतजाम के दिए निर्देश
विज्ञापन
पुलिस, प्रशासनिक अफसरों से कहा- कंटेन्मेंट जोन में आवाजाही रोकें, ड्रोन से करें निगरानी
बरेली। हर सप्ताह दो दिन शनिवार, रविवार को लागू होने वाले लॉकडाउन से पहले शुक्रवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कांफ्रेंस में अफसरों व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बरेली में कोरोना से मौत के मामले बढ़ने पर चिंता जताते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अस्पतालों में बेहतर इंतजाम करने, कंटेन्मेंट जोन में आवाजाही रोकने और ड्रोन कैमरों से निगरानी करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश के सभी जिलों के प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। उनसे जिलों की स्थिति के साथ ही पेश आ रही समस्याओं के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने इस बात पर चिंता जताई कि प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की दर 2.66 फीसदी है, जबकि बरेली में यह तीन फीसदी से ऊपर हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों में साफ-सफाई, दवा और अन्य व्यवस्थाएं चौकस करने के निर्देश दिए। कहा, इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। वीडियो कांफ्रेंस में एडीजी अविनाश चंद्र, कमिश्ननर रणवीर प्रसाद, डीआईजी राजेश पांडेय, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय, सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस, प्रशासनिक अफसरों से कहा- कंटेन्मेंट जोन में आवाजाही रोकें, ड्रोन से करें निगरानी बरेली। हर सप्ताह दो दिन शनिवार, रविवार को लागू होने वाले लॉकडाउन से पहले शुक्रवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कांफ्रेंस में अफसरों व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बरेली में कोरोना से मौत के मामले बढ़ने पर चिंता जताते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अस्पतालों में बेहतर इंतजाम करने, कंटेन्मेंट जोन में आवाजाही रोकने और ड्रोन कैमरों से निगरानी करने का आदेश दिया।