फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: Bareilly again included in the list of sensitive districts

कोरोना : फिर संवेदनशील जिलों की सूची में शामिल हुआ बरेली

Tue, 14 Dec 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Corona: Bareilly again included in the list of sensitive districts
demo photo - फोटो : एएनआई
जिले में अब आठ सक्रिय संक्रमित, प्रदेश के कोरोना प्रभावित जिलों में बरेली का चौथा स्थान
विज्ञापन

बरेली। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कहें या स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती... बरेली एक बार फिर प्रदेश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हो गया है। संक्रमण के मामले अभी मिलने बंद भी नहीं हुए हैं। उधर, विदेश से वापस आने वाले तमाम लोगों को ट्रैक न कर पाने से भी बरेली में संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
यूपी कोविड समीक्षा रिपोर्ट के तहत रविवार तक बरेली में नौ व्यक्ति सक्रिय संक्रमित हो चुके हैं। 26 नंवबर को संक्रमित मिले इफको टाउनशिप के युवक का सोमवार को होम आइसोलेशन ओवर होने के बाद अब जिले में आठ सक्रिय संक्रमित रह गए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो करीब दो हफ्ते पहले बरेली में सिर्फ एक ही संक्रमित था। चार दिसंबर को कैंट के रहने वाले एनआरआई के संक्रमित मिलने के बाद यह सिलसिला लगातार बढ़ने लगा। करीब दस दिनों में सात लोग और संक्रमित मिल गए। गनीमत रही कि उनके संपर्क में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सर्विलांस टीम ने सैंपलिंग की पर कोई पॉजिटिव नहीं मिला। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 43658 लोग संक्रमित हुए। इनमें से 377 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

समीक्षा रिपोर्ट के तहत बरेली से ज्यादा लखनऊ में 29, गौतमबुद्धनगर में 19 और गाजियाबाद में 15 सक्रिय संक्रमित हैं। आईडीएसपी इंचार्ज एवं सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि सक्रिय संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ने की वजह से बरेली प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। लोग अगर सतर्कता बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तो संक्रमण के प्रभाव पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार कोरोना मुक्त हो चुका है बरेली
बता दें कि अक्तूबर, नवंबर में बरेली तीन बार कुछ घंटों के लिए कोरोना मुक्त भी हो चुका है। अक्तूबर में 15 घंटे, नवंबर में 48 घंटे और फिर करीब 72 घंटे के लिए कोरोना मुक्त हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि सर्विलांस टीम की ओर से संक्रमण का सोर्स न खोज पाने की वजह से उनके संपर्क में आने वाले संक्रमित हो रहे हैं। प्रकरण पर डॉ. गौतम का कहना है कि कोरोना सैंपलिंग के लिए रेलवे जंक्शन, टोल प्लाजा, सैटेलाइट और पुराना बस अड्डा समेत एयरपोर्ट और तीन सौ बेड फ्लू कॉर्नर पर सैपलिंग हो रही है। उन्होंने संदिग्ध लक्षण मिलने पर जांच कराने का सुझाव दिया है।
हाईरिस्क देशों से बरेली आए 18 लोग
डॉ. गौतम के मुताबिक स्टेट सर्विलांस की ओर से सोमवार को विदेश से बरेली आए 51 लोगों की सूची मिली है। इनमें से 18 लोग हाईरिस्क देशों से लौटे हैं। इनमें इंदिरानगर के चार, रामवाटिका के चार, बहेड़ी के चार, सनसिटी के तीन, जनकपुरी के दो और एक व्यक्ति सुर्खा छावनी का रहने वाला है। इन्हें ट्रेस कर लिया गया है। आठ लोग दूसरे जिलों के हैं। विदेश से आने वाले दो अन्य लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। बताया कि सोमवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पहुंचे खिलाड़ियों की कोरोना जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

29250 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 52 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 29250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 4876, 45 पार के 13037 लोगों को कोविशील्ड और 11337 लोगों कोवाक्सिन की डोज लगाई गई है। जिले में अब तक 2807026 लोगों को पहली और 1439065 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। स्वास्थ्य केेंद्रों पर प्रतिदिन टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed