फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CORONA-BADUN

बदायूं में और मिले पांच कोरोना संक्रमित, 13 हुई संख्या

Mon, 20 Apr 2020 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
CORONA-BADUN

पांच पॉजिटिव में चार शहर के, एक सहसवान क्षेत्र का
विज्ञापन

जालंधरी सराय के पहले संक्रमित युवक से ही चार में पहुंचा वायरस

बदायूं। रविवार रात आई रिपोर्ट में पांच और कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 13 हो गई है। रविवार रात को जिन पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव उनमें दो शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय के ही हैं, जबकि तीन अन्य में से दो कबूलपुरा के व तीसरा सहसवान क्षेत्र है।
बुधवार को जिन दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उनमें एक जालंधरी सराय का तथा दूसरा सहसवान क्षेत्र का था। रविवार रात को जो रिपोर्ट आई है उनमें से दो संक्रमित जालंधरी सराय के पहले से संक्रमित युवक की मां तथा एक भाई है। दो अन्य संक्रमित कबूलपुरा निवासी उनके रिश्तेदार हैं। पांचवां संक्रमित व्यक्ति सहसवान क्षेत्र का है। इससे पहले शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन

दफ्तर-दुकानें खोलने का आदेश वापस

रविवार शाम को डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जो रियायतें देने के निर्देश दिए थे, उसे रात को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही निरस्त कर दिया गया। डीएम ने कहा कि कोविड -19 जैसे खतरनाक वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जनपद में जो दुकान, दफ्तर और विभिन्न संस्थान खोलने की छूट दी गई थी, उसका आदेश तत्काल प्रभाव से सभी निरस्त किया जाता है। जनपद में लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी रहेगा, पहले की तरह ही सारे नियम लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed