फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   convocation ceremony today

विवि का दीक्षांत समारोह आज

Thu, 15 Apr 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
convocation ceremony today
बरेली। रुहेलखंड विश्विद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया। कई दिनों से चल रहीं तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को रिहर्सल किया गया। एमबीए हॉल में हुए रिहर्सल के दौरान कुलपति प्रो. केपी सिंह ने समारोह के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

रिहर्सल की शुरुआत मूल कार्यक्रम की तर्ज पर की गई। इसमें समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा में सभी कार्य परिषद, विद्या परिषद एवं संकायाध्यक्ष ने प्रतिभाग किया। समारोह में राज्यपाल कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा को ऑनलाइन शामिल होना है। लखनऊ से ऑनलाइन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जो विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज, यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। ऑनलाइन कार्यक्रम में लोगों की भागेदारी के लिए विश्विद्यालय की वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर लाइव टेलिकास्ट का लिंक अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिसर हुआ सैनिटाइज, दो गज की रहेगी दूरी
कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए कुर्सियों पर पर्ची लगाई र्गइं हैं, ताकि जिस व्यक्ति के लिए सीट आरक्षित है, वही बैठे। कुर्सियों को दो गज की दूरी पर लगाया गया है। रिहर्सल के बाद पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण बढ़ने की वजह से इस बार टॉपर्स के अभिभावक आमंत्रित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अलग-अलग कक्ष में बैठेंगे टॉपर्स
दीक्षांत समारोह में इस बार कॉलेज के सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो ड्यूटी लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा टॉपर्स को एक साथ बैठाने के बजाय उन्हें अलग-अलग कक्षों में बैठाया जाएगा। एक बार में पांच टॉपर्स को मंच पर बुलाकर मेडल दिए जाएंगे। समारोह के दौरान परिसर में किसी एक स्थान पर ज्यादा भीड़ न जुटे, इसके लिए निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed