फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Convocation ceremony on 10th, entry of outside vehicles will remain closed

Bareilly News: दीक्षांत समारोह 10 को, बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

Thu, 02 Nov 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony on 10th, entry of outside vehicles will remain closed
बरेली। रुहलेखंड विश्वविद्यालय में 10 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभागों की ओर से गोल्ड मेडलिस्ट की सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही सूची को जारी किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को लेकर भी शासन से नाम जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के अटल सभागार में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि नैक की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी होंगी। इसके साथ ही कार्यपरिषद के सदस्यों और छात्रों का ड्रेस कोड भी निर्धारित कर दिया गया है। इसमें कार्यपरिषद के सदस्य सफेद कोट-पेंट पहनेंगे। साथ ही छात्र सफेद शर्ट और गहरे रंग की पेंट (काले रंग को छोड़कर) व छात्राएं सफेद कुर्ता या साड़ी बार्डर वाली और डार्क कलर की सलवार पहनेंगी। अब तक 65 टॉपर्स की सूची तैयार की जा चुकी है। हालांकि इस बार 95 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार लिस्ट से पहले विद्यार्थियों के नाम की सूची वेरिफाई की जा रही है। इसमें उनके नाम की स्पेलिंग, फोन नंबर व ई-मेल तक को चेक किया जा रहा है। कैंपस में कई दिनों से साफ-सफाई से लेकर डेकोरेशन तक का काम किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह को ध्यान में रखते हुए दो पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश कैंपस में बंद कर दिया जाएगा। कैंपस में वे वाहन ही जा सकेंगे, जिनके वाहन पर पास चस्पा होगा। अन्य वाहनों को गेट के पास पार्क करने का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed