फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Convocation ceremony at Ruhilkhand University today in Bareilly

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल, मेधावियों को वितरित करेंगी मेडल

Fri, 10 Nov 2023 06:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 06:48 AM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 79 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। टॉपर्स के साथ एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दो खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
Convocation ceremony at Ruhilkhand University today in Bareilly
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व अन्य अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को लखनऊ से राजकीय वायुयान से बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पर पहुंचींं। यहां से वह सीधे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं। दीक्षांत समारोह के बाद शाम को राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। इसके बाद राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर में स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके बाद वह अटल सभागार में आयोजित हो रहे दीक्षांत समारोह में पहुंचीं। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि नैक की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी हैं।
विज्ञापन


79 टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में 79 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। टॉपर्स के साथ एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दो खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। दो घंटे तक चलने वाले समारोह में राज्यपाल, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली विश्वविद्यालय की खिलाड़ी खुशबू ने सेपकटाकरा में कांस्य पदक हासिल किया था। साथ ही दीक्षा ने एथलेटिक्स में प्रतिभाग किया था। दोनों को पुरस्कृत किया जाएगा। 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरित की जाएंगी। विवि की ओर से पोषित स्कूलों के 30 बच्चों को पुस्तक व उपहार वितरित किए जाएंगे। दोपहर दो बजे लंच के साथ ही समारोह का समापन होगा।

ये हैं पाबंदियां
कार्यक्रम में मास्क पहनकर आना होगा।
ब्रीफकेस, हैंडबैग, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
समारोह समाप्त होने तक सभागार में ही रहना होगा।
प्रवेश के लिए 10:30 बजे तक ही अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed