Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल, मेधावियों को वितरित करेंगी मेडल
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 79 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। टॉपर्स के साथ एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दो खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को लखनऊ से राजकीय वायुयान से बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पर पहुंचींं। यहां से वह सीधे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं। दीक्षांत समारोह के बाद शाम को राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। इसके बाद राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर में स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके बाद वह अटल सभागार में आयोजित हो रहे दीक्षांत समारोह में पहुंचीं। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि नैक की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी हैं।
79 टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में 79 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। टॉपर्स के साथ एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दो खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। दो घंटे तक चलने वाले समारोह में राज्यपाल, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
इस वर्ष एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली विश्वविद्यालय की खिलाड़ी खुशबू ने सेपकटाकरा में कांस्य पदक हासिल किया था। साथ ही दीक्षा ने एथलेटिक्स में प्रतिभाग किया था। दोनों को पुरस्कृत किया जाएगा। 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरित की जाएंगी। विवि की ओर से पोषित स्कूलों के 30 बच्चों को पुस्तक व उपहार वितरित किए जाएंगे। दोपहर दो बजे लंच के साथ ही समारोह का समापन होगा।
ये हैं पाबंदियां
कार्यक्रम में मास्क पहनकर आना होगा।
ब्रीफकेस, हैंडबैग, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
समारोह समाप्त होने तक सभागार में ही रहना होगा।
प्रवेश के लिए 10:30 बजे तक ही अनुमति होगी।