{"_id":"668ddf867c270eabec08d774","slug":"control-rooms-established-for-relief-in-flood-affected-areas-bareilly-news-c-4-1-bly1039-436716-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत के लिए कंट्रोल रूम किए स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत के लिए कंट्रोल रूम किए स्थापित
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र में बाढ़ से राहत पहुंचाने के लिए तहसील परिसर में बने भूलेख कंप्यूटर कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। तहसीलदार मीरगंज विशाल कुमार शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम में राजस्व निरीक्षक शिशुपाल सिंह की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी समय उनके मोबाइल नंबर 9759349315 पर सूचना दी जा सकती है। संवाद
क्षेत्र में बहगुल व रामगंगा आदि नदियों में आई बाढ़ से दर्जनों गांवों में किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया है। चार दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से मीरगंज क्षेत्र की बहगुल, कुल्ली, भाखड़ा, पीलाखार, रामगंगा आदि नदियों में आई बाढ़ से धर्मपुरा, बसई, सुल्तानपुर, बिहारीपुर, बफरी अब्दुलनवीपुर आदि गांवों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने पिपरिया, सहसा आदि गांवों का दौरा किया। इधर, बहगुल नदी में आई बाढ़ से दुनका-बिहारीपुर मार्ग पर तीन फुट ऊंचा पानी उतरने से दोपहर बाद रोड बंद हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। संवाद
क्षेत्र को बाढ़ घोषित करने की मांग
देवरनियां। सोमवार को डैम से छोड़े गए पानी से राइस मिलों में करोड़ों के चावल खराब होने का अनुमान जताया गया है। राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष ने ज्ञापन देकर क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। मंडलायुक्त को भेजे गए ज्ञापन में रिछा राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कहा है कि बैगुल डैम से छोड़े गए पानी और बरसात के पानी ने पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया है। राइस मिलों में रखा करोड़ों रुपयों का चावल खराब हो गया है। संवाद