फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractors are cleaning up the budget, not the drains.

Bareilly News: नाला नहीं, बजट की सफाई कर रहे ठेकेदार

Sat, 13 Jun 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Contractors are cleaning up the budget, not the drains.
बरेली। शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम का नाला सफाई अभियान महज करोड़ों रुपये के बंदरबांट का जरिया बनता नजर आ रहा है। 29 बड़े नालों की सफाई के लिए करीब 4.5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर पांच अलग-अलग फर्मों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन ठेकेदार नालों की गहराई से सिल्ट निकालने के बजाय ऊपर का कचरा हटाकर सिर्फ बजट की सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

निगम की ओर से राजवी कॉलोनी से रेलवे की पुलिया तक, अशोका फोम के सामने से मिशन कम्पाउंड तक, साहू गोपीनाथ से दिनेश नर्सिंग होम तक, सेटेलाइट से लेकर सतीपुर चौराहे तक, जोन चार में चमेली की बगिया से प्रेमनगर जोशी टोला तक आदि नालों की सफाई एजेंसियों के जरिये कराई। अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो पता चला कि तली में जमी गाद को निकालने के बजाय ठेकेदारों ने सिर्फ ऊपर का कचरा ही हटाया है। इन नालों के नीचे सिल्ट पटी हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जिन बड़े नालों को साफ करने के लिए पोकलेन, चेन मशीन और जेसीबी जैसे भारी उपकरणों का इस्तेमाल अनिवार्य था, वहां महज चंद मजदूरों को उतारकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नगर विकास मंत्री से लेकर जिलाधिकारी और नगर आयुक्त लगातार समीक्षा बैठकें कर गुणवत्तापूर्ण काम कराने की हिदायत दे चुके हैं, , लेकिन काम पुराने ढर्रे पर ही हो रहा है। इससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये की बर्बादी पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मानसून सिर पर है। ऐसे में अगर जरा सी बारिश में शहर के रिहायशी इलाकों में पानी भरता है तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? फिलहाल, नालों की यह अधूरी और कागजी सफाई साफ संकेत दे रही है कि इस बार भी शहर के लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलने वाली नहीं है।


वर्जन
नाला सफाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेई व एई को भेज कर मॉनीटरिंग कराई जा रही है। लापरवाही बरतने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed