फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contract worker repairing the line dies due to current

लाइन ठीक कर रहे संविदा कर्मी की करंट से मौत

Mon, 22 Nov 2021 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Contract worker repairing the line dies due to current
राजेंद्र (फाइल फोटो)
भुता विद्युत उपकेंद्र पर शव रखकर परिजन ने किया हंगामा
विज्ञापन

शटडाउन लेकर गए थे राजेंद्र, जेई और एसएसओ के खिलाफ दी तहरीर
भुता। सिसैया गांव में खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे भुता विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन राजेंद्र कुमार की करंट से मौत हो गई। घटना से नाराज परिजन ने भुता विद्युत उपकेंद्र पर शव रखकर हंगामा किया। फिर थाने पहुंचकर जेई और एसएसओ के खिलाफ तहरीर दी। परिजन का कहना है कि राजेंद्र शटडाउन लेकर लाइन की मरम्मत कर रहे थे, लेकिन लापरवाही के चलते जेई और एसएसओ ने लाइन चालू कर दी।
गांव लहिया में रहने वाले भुता विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मी राजेंद्र यादव रविवार दोपहर करीब तीन बजे शटडाउन लेकर सिसैया गांव में खंभे पर चढ़कर मुन्नी देवी के ट्यूबवेल की लाइन ठीक कर रहे थे। अचानक लाइन में करंट आने से वह बुरी तरह झुलसकर नीचे आ गिरे। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर भुता विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और वहां हंगामा किया। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र पर ताला डाल दिया। परिजन का आरोप है कि राजेंद्र शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहे थे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात एसएसओ मनीष और जेई ने लाइन चालू कर दी। दोनों की लापरवाही की वजह से राजेंद्र की जान चली गई। परिजन ने दोनों के खिलाफ भुता थाने में तहरीर दी है। वहीं घटना की जानकारी होने पर एसएसओ मनीष कुमार और जेई विद्युत उपकेंद्र से भाग गए।
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा निदेशालय से जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन की तरफ से मुआवजा दिलाने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। - सतीश जायसवाल, एसडीओ फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed