फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Continue to be made Bareilly district

बरेली को बनाया जाए जरी हब

Fri, 29 Apr 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 29 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Continue to be made Bareilly district
मी‌टिंग
फरीदपुर। आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी की ओर से आयोजित तहफ्फुज-ए-मसलके आला हजरत व पैगाम-ए-हक कांफ्रेंस में प्रदेश भर के उलमाओं का जमावड़ा लगा। इसमें प्रदेश में शराब बंदी कराने, मुस्लिमों के उद्धार के लिए तालीमी सेक्टर बनवाने के साथ-साथ बरेली को जरी हब बनवाने की मांग उठी। उलमाओं ने कहा कि इस्लाम के नाम पर दहशतगर्दी फैलाने वाला मुसलमान नहीं हो सकता। इस्लाम अमन की बात करता हैै। 
विज्ञापन

इस्लामिया मैदान में हुई कांफ्रेंस में रजा एक्शन कमेटी के नायब सदर और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि बरेली की पहचान जरी जरदोजी के नाम से दुनियाभर में है। लेकिन जर कारीगर बेरोजगार हो गए हैं। कारोबार ठप हो गया है। पलायन हो गया है। सरकारों को बरेली को जरी हब बनाना चाहिए। उन्होंने  चेतावनी दी कि यदि इस पर अमल नहीं हुआ तो इस्लामिया कांफ्रेंस कर हक मांगा जाएगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा। उन्होंने सरकारों से कहा कि मुसलमानों का इस्तेमाल करना बंद किया जाए। मुसलमानों का विकास कागजों पर नहीं जमीन पर हो। उन्होंने कहा कि दहशतगर्दी के नाम पर मुसलमानों का उत्पीड़न बंद किया जए। मुसलमानों को बदनाम करने वाली संस्थाओं और मुस्लिम विरोधी विवादित बयान देने वालों को प्रतिबंधित किया जाए। 
विज्ञापन

 कार्यक्रम में मुरादाबाद से अफरोजुल कादरी, रामपुर से मुफ्ती गुलफाम, पीलीभीत से मौलाना तारीक रजा, शाहजहांपुर से मौलाना अफरान, चंदौसी से मो. इमरान लतीफी, मौलाना मुजत्यार, बिजनौर से सद्दाम रजा, बदायूं से अरशतद रजा, मुजाहिद रजा की अगुवाई में कई कार्यकर्ता पहुंचे।  कार्यक्रम में हमजाद रजा, शोयक रजा, अब्दुल रजा, अनस मियां, सुफयान रजा खां, सगीर अहमद जोघनपुरी, मुफ्ती गुलफाम, मौलाना हनीफ, मुमताज रजा, अशरफ रजा, सलीम रजा, शाहिद रजा, मौलाना रफी, हाफिज सलीम रजा, मुफ्ती मुजाम्मिल, अमीर अहमद, कासिम रजा, अब्दुल हलीम खां आदि मौजूद रहे। संचालन हाफिज इमरान रजा वरकाती ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम दिया गया ज्ञापन
कांफ्रेंस के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम कुंवर पंकज को दिया गया। इसमें मदरसों में पढ़ाई का स्थर सुधारने, आलिम को बीए और फाजिल को एमए के समकक्ष मान्यता देने, मॉडल मदरसों के निर्माण की मांग की गई। इसके साथ-साथ वक्फ संपत्तियों को कब्जा मुक्त करने, विवाद के नाम पर बंद कर दी गई मस्जिदों में नमाज शुरू करने, पढ़े लिखे बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने, बरेली को जरी हब बनाने, प्रदेश में शराबबंदी की भी मांग की गई। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामा मिलिया इस्लामिया विवि का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करने की कोशिश का भी विरोध किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed