फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers will have to give information before shutdown

Bareilly News: शटडाउन से पहले उपभोक्ताओं को देनी होगी जानकारी

Sat, 08 Jun 2024 05:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Consumers will have to give information before shutdown
बरेली। विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभागीय कार्यों की समीक्षा की। लोकल फॉल्ट ठीक करने में देरी और बार-बार शटडाउन लिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अभियंताओं को निर्देश दिए कि शटडाउन लेने से पहले विभिन्न संचार माध्यमों के जरिये उपभोक्ताओं को सूचित जरूर करें। साथ ही यह भी बताएं कि कब तक आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

मरम्मत के कई काम कराए जाने के बाद भी भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। अप्रैल में बरेली आए चेयरमैन ने अभियंताओं को तमाम दिशा-निर्देश दिए थे। इसका भी खास असर नहीं दिखा। शुक्रवार को समीक्षा के दौरान भी विभिन्न योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। ट्रांसफार्मर फुंकने और लोकल फॉल्ट की दशा में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता रणविजय सिंह, अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वरिष्ठ समेत अन्य अभियंता मौजूद रहे।प्रमुख सचिव व, रोडवेज के एमडी ने भी कसे पेच
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद शुक्रवार को प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू और रोडवेज के एमडी मासूम अली सरवर ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों के पेच कसे और जरूरी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed