फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers will get BSNL's 4G service after August

Bareilly News: अगस्त के बाद उपभोक्ताओं को मिलेगी बीएसएनएल की 4जी सेवा

Fri, 17 May 2024 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 17 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Consumers will get BSNL's 4G service after August
बरेली। एक दौर था जब गली-मोहल्लों में लैंडलाइन टेलीफोन हुआ करते थे। स्मार्टफोन के जमाने में अब जिले में इनकी संख्या मात्र 2,041 रह गई है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में 4जी सेवा का ट्रायल कर रहा है।
विज्ञापन

विश्व दूरसंचार दिवस प्रत्येक वर्ष 17 मई को मनाया जाता है। बीएसएनएल के अधिकारियों के मुताबिक डिजिटल क्रांति के प्रभाव से लैंडलाइन फोन की संख्या दिन ब दिन सिमटती जा रही है। स्मार्टफोन आने के बाद अब एफटीटीएच लेने में उपभोक्ता रुचि दिखा रहे हैं। जिले में 2,041 उपभोक्ता अब लैंडलाइन सेवा का लाभ ले रहे हैं। जिले में 4जी सेवाओं का विस्तार करने के लिए करीब 170 बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) लगाए जाने हैं। इसमें से 77 लगाए जा चुके हैं। ट्रायल के तौर पर 4जी के सेवाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर हुआ है। शहर में भी इसे गति देने का प्रयास चल रहा है। अगस्त तक इसे पूरा करके उपभोक्ताओं को 4जी सेवा देनी की योजना है। वहीं, फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) के माध्यम से सेवा देने का आंकड़ा बीते चार साल में तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन


बीएसएनएल एफटीटीएच की संख्या
2020-363
2021-890
2022-1544
2023-2235
2024-2759
नोट: आंकड़े अप्रैल से 31 मार्च तक।

वर्जन...
बीएसएनएल निरंतर अपनी सेवाओं को अपग्रेड कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 4जी सुविधा दी जा रही है। शहर में भी इसे तेज करने पर काम किया जा रहा है। - पंकज पोरवाल, महाप्रबंधक, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed