फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers should get correct bills, they should not have to run around for new connections

Bareilly News: उपभोक्ताओं को सही बिल मिले, नए कनेक्शन के लिए न करनी पड़े दौड़भाग

Sat, 28 Jun 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Consumers should get correct bills, they should not have to run around for new connections
बरेली। उपभोक्ताओं को सही बिल समय पर मिले। शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करें। इसके साथ ही नए कनेक्शन निर्गत करने में आ रही समस्याओं को दूर किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को बेवजह दौड़भाग न करनी पड़े। ये निर्देश शुक्रवार को शहर पहुंचीं मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने काॅमर्शियल-प्रथम वर्टिकल और रामपुर गार्डन स्थित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। रामपुर बाग स्थित विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम एवं स्विच यार्ड के निरीक्षण के दौरान 11 व 33 केवी लाइन में फाल्ट होने पर वर्टिकल व्यवस्था में समयावधि में सुचारू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र पर कई खामियां मिलीं। उन्होंने तत्काल उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। शिकायत व कार्य रजिस्टर बनाने के लिए कहा। समस्याएं सुनने के साथ ही निर्बाध बिजली देने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरे कार्य समय से पूरे करने के निर्देश
प्रबंध निदेशक ने आरडीएसएस कार्याें की जानकारी ली है। विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक के दौरान अधूरे कार्याें को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण कर उनपर स्थापित स्मार्ट मीटर को चेक किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अभियंता प्रथम ज्ञान प्रकाश, अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल, अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह समेत तमाम अधिशासी व सहायक अभियंता मौजूद रहे। संवाद


----
बिजली कटौती से प्रभावित हो रहा व्यापार
बरेली। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री/जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का शिष्टमंडल और आईआईए के अध्यक्ष मयूर धीरवानी ने प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। इससे उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं। मयूर धीरवानी ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद परेशानियां बढ़ी हैं। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में लगातार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। उन्होंने पहले की ही तरह जेई स्तर के अधिकारी को यहां निगरानी के लिए तैनात करने की मांग की। राघव खंडेलवाल, एकांश गुप्ता, रजत मेहरोत्रा, विमल रेवाड़ी, तनुज भसीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed