फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers did not take the cylinder, the agency delivered it.

Bareilly News: उपभोक्ताओं ने सिलिंडर लिया नहीं, एजेंसी ने कर दी डिलीवरी

Thu, 09 Apr 2026 03:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Consumers did not take the cylinder, the agency delivered it.
बरेली। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने सिलिंडर बुक ही नहीं किया, पर एजेंसी ने उसे डिलीवर दिया दिया। अब ऐसे उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी पहुंचने पर उनको 25 दिन बाद बुकिंग करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में नोकझोंक की स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि पहले बिना बुकिंग के भी सिलिंडर मिल जाते थे। लिहाजा तमाम लोगों बुकिंग प्रक्रिया नहीं अपनाते थे। अब जब उन्होंने बुकिंग शुरू की तो एजेंसियों के खेल का खुलासा हो रहा है।
विज्ञापन

29 जनवरी को की थी बुकिंग, अब तक नहीं हुई डिलीवरी
नवादा शेखान निवासी शबाना ने बताया कि 29 जनवरी को सिलिंडर बुक किया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। वह ईसाइयों की पुलिया स्थित गैस एजेंसी पहुंची तो पता चला कि हाल ही में उनके कनेक्शन पर सिलिंडर की डिलीवरी हुई है। उनको आठ दिन बाद बुकिंग करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


सिलिंडर नहीं लिए फिर कैसे हो गई बुकिंग
चक महमूद निवासी दरक्षा ने बताया कि सालभर में सिलिंडर लिए ही नहीं। बुकिंग करने एजेंसी पहुंची तो हाल में डिलीवरी का हवाला देकर सप्ताह भर बाद बुलाया है। पति बाहर रहते हैं। बच्चे छोटे होने से बार-बार दूध गरम करना पड़ता है। रोज-रोज की भागदौड़ से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में लिया था आखिरी बार सिलिंडर
शाहदाना निवासी बॉबी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 के बाद सिलिंडर लिए नहीं, पर केवाईसी करा ली थी। अब कई दिन से प्रयास करने के बावजूद सिलिंडर बुक नहीं हुआ। एजेंसी पहुंचने पर पता चला कि उनके कनेक्शन पर हाल ही डिलीवरी हुई है। उन्हें भी बाद में बुलाया गया है।

वर्जन
अगर किसी उपभोक्ता द्वारा बिना बुकिंग कराए सिलिंडर बुक होने या डिलीवरी के मेसेज आ रहे हैं तो वह लिखित शिकायत करें। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed