फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of truck lay-by stuck, will have to wait for a year

Bareilly News: ट्रक ले-बाई निर्माण का अटका, सालभर करना होगा इंतजार

Tue, 04 Mar 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Construction of truck lay-by stuck, will have to wait for a year
बरेली। परसाखेड़ा औद्योगिक इकाइयों के भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए प्रस्तावित ट्रक ले-बाई का निर्माण कार्य फिर अटक गया है। वजह, निर्माण में बाधा बने 372 पेड़ों को कटने से बचाना है। एनएचएआई की सिफारिश के बाद नई जगह पर निर्माण में सालभर लग जाएंगे। नरियावल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचाने के लिए परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को माल की निगरानी, आवाजाही के लिए अतिरिक्त खर्च और परेशानी उठानी पड़ रही थी। लंबे समय से चल रही इस मांग पर बीते वर्ष मिनी ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की कवायद परसाखेड़ा के पास शुरू हुई, लेकिन भूमि उपलब्ध न होने से पेच फंस गया।
विज्ञापन

उद्यमियों संग क्रमवार बैठक के बाद बीते वर्ष ट्रक ले-बाई निर्माण पर सहमति बनी। एनएचएआई ने भी मुख्यालय प्रस्ताव भेजा। स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया के बाद वन विभाग से पेड़ाें को काटने के लिए एनओसी मांगी, लेकिन अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को एनएचएआई के प्रतिनिधि ने संबंधित जानकारी दी। बताया कि मुरादाबाद से बरेली की ओर आने वाले रोड के दोनों ओर किमी संख्या 234 बाईं ओर और 238 पर दाईं ओर क्रमश: 372 और 37 पेड़ लगे हैं। मंडलायुक्त ने कम पेड़ वाले स्थान को विस्तार देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed