फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of Kasturba Gandhi schools is incomplete, now assurance of completion by June

Bareilly News: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का निर्माण अधूरा, अब जून तक पूरा करने का आश्वासन

Fri, 07 Mar 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Construction of Kasturba Gandhi schools is incomplete, now assurance of completion by June
प्रमुख सचिव सहकारिता की समीक्षा बैठक में सामने आई हकीकत
विज्ञापन


बरेली। बालिकाओं की शिक्षा के लिए सरकार की प्राथमिकता में शामिल कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का निर्माण ही बरेली में फंसा हुआ है। शेरगढ़ सहित पांच कस्तूरबा विद्यालयों का निर्माण अब जून तक पूरा होगा। जबकि, इसके लिए पूर्व में तय समय पहले ही गुजर चुका है।
बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव सहकारिता और बरेली के नोडल अधिकारी सौरभ बाबू की समीक्षा बैठक में यह हकीकत सामने आई। उनको बताया गया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय शेरगढ़ में हॉस्टल का निर्माण में होना है। यहां विद्यालय के ऊपर से बिजली लाइन हटनी थी। यह काम अभी तक नहीं हो पाया। इसकी वजह से काम भी समय से पूरा नहीं हो सका। इसके अलावा अन्य जगहों पर जमीन ही नहीं मिल सकी। अब अधिकारियों को इसी साल जून तक पूरा करने के लिए प्रमुख सचिव ने कहा है। प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई कि निपुण असेसमेंट टेस्ट को नवंबर में पिछले साल हो चुका है। इसका परिणाम अभी तक नहीं आ सका है। इसकी वजह से जिले की रैंक भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड में शामिल कामों की समीक्षा भी प्रमुख सचिव को बताया गया कि कई निर्माण योजनाओं में धनराशि ही नहीं मिली है। दो किसान कल्याण केंद्र बन रहे हैं, यह परियोजना भी फंसी हुई है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की पहले रैंक खराब थी लेकिन अब सुधार हुआ है। फैमिली आईडी बनाने में शीर्ष पांच में बरेली शामिल है। प्रमुख सचिव ने कहा कि जीएसटी की वसूली कम है। इससे रैंक खराब हो रही है। बरेली की प्रदेश में 25वीं रैंक है। बिजली चोरी रोकने के लिए भी छापे बढ़ाने के लिए उन्होंने निर्देश दिए। वह बीडीए की रामगंगा नगर में रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी भी देखने पहुंचे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed