{"_id":"69cd905326be96246c08131a","slug":"construction-of-a-small-bridge-on-the-damkhoda-river-approved-budget-released-bareilly-news-c-4-1-bly1057-855785-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दमखोदा नदी पर लघु सेतु के निर्माण को मंजूरी, बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दमखोदा नदी पर लघु सेतु के निर्माण को मंजूरी, बजट जारी
Thu, 02 Apr 2026 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
दमखोदा ब्लॉक के गांव खिरना में दशकों से दमखोदा नदी पर पुल बनाने की मांग अब थमेगी। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से 8 करोड़ 54 लाख 58 हजार रुपए की लागत से गांव खिरना और खिरनी के बीच लघु सेतु का निर्माण होगा। इसके लिए बजट जारी हो गया है। पुल बनने से 20 गांवों की 9-10 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
बरसात में गांव खिरना और दमखोदा नदी के पार गांव खिरनी के बाशिंदों को एक पार से दूसरे पार जाने में परेशानी होती है। सीधा पुल न होने के कारण लोगों को दूसरे पार जाने के लिए छह किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। मुख्य मार्ग से गांव का संपर्क कई माह तक टूट जाता है। बाढ़ आने से गांव में पानी भर जाता है। विद्यार्थी स्कूल-कॉलेज नहीं जा पाते हैं।
हर चुनाव में पुल के निर्माण की मांग उठाई गई। पिछले चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया, लेकिन पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने समझाकर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए राजी किया। मंत्री ने फेसबुक अकाउंट पर पुल निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की खुशखबरी को साझा की। उत्तर प्रदेश के उपसचिव सुबास राम ने मंजूरी दी है। पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराया जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट
ग्रामीणों ने जाहिर की खुशी
दमखोदा पर पुल निर्माण की मंजूरी मिलने की खबर सुनकर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। आलोक गंगवार, जयेंद्र पाल गंगवार, चौधरी सुरेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, ठाकुर लाल सिंह, रवि अरोड़ा, अशोक गंगवार, महेंद्र पाल उपाध्याय, हरीश गंगवार आदि ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।
-- -- -- -- --
वर्जन,
जनता से जो वादे किए, उनको पूरा करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। मैंने चुनाव जीतने के बाद पहले भाषण में कहा था की बहेड़ी को मॉडल बनाकर एक मिसाल पेश की जाएगी। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य उसका नमूना है। क्षेत्र में विकास होगा। क्षेत्र हाईटेक होगा। रोजगार भी बढ़ेगा। - जितिन प्रसाद,केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री