फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of 15 bridges completed in Izzatnagar Division; redevelopment of 17 Amrit Stations underway.

Bareilly News: इज्जतनगर मंडल में 15 पुलों का निर्माण पूरा, 17 अमृत स्टेशनों का पुनर्विकास जारी

Wed, 08 Jul 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 08 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Construction of 15 bridges completed in Izzatnagar Division; redevelopment of 17 Amrit Stations underway.
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान चार रेल ओवर ब्रिज और 11 अंडर ब्रिज का निर्माण पूरा किया है। मंडल में कुल 17 अमृत स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य भी प्रगति पर है। यह जानकारी महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल समिति की बैठक में दी। बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, आंवला सांसद नीरज मौर्य, मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा, एटा सांसद देवेश शाक्य ने सुझाव और प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

बैठक में सांसद प्रतिनिधियों के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा भी उपस्थित रहीं। महाप्रबंधक ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 29 अपरगामी पुल और छह उपरिगामी पुलों का निर्माण किया गया है। वर्तमान में 13 अपरगामी पुल और एक उपरिगामी पुल का निर्माण कार्य स्वीकृत है।
विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल ने पिछले वर्ष त्योहारों पर 248 फेरों वाली 22 विशेष ट्रेनें चलाईं। कासगंज-नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस और टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस जैसी नई सेवाएं भी शुरू की गईं। लखनऊ-टनकपुर और लालकुआं-बांद्रा जैसी नई ट्रेनों के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे गए हैं। 140 स्टेशनों में से 94 पर दिव्यांगजन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उझानी, हाथरस सिटी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, टनकपुर और बहेड़ी स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा हो गया है। अगले छह महीने में काशीपुर, काठगोदाम, लालकुआं, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज और किच्छा स्टेशनों का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने विभिन्न स्टेशनों पर पुलों के निर्माण, अतिक्रमण हटाने और नई ट्रेनों के ठहराव जैसे कई सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed