फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable shot himself He was talking on mobile in Bareilly

सिपाही ने खुद को मारी गोली: मोबाइल पर कर रहा था बात, ऐसा क्या हुआ जो उठा लिया आत्मघाती कदम, जानिए वजह

Sun, 19 Feb 2023 09:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 09:03 PM IST
सार

मोबाइल पर बात करने के वाद सिपाही शुभम भारद्वाज का आत्मघाती कदम उठाने का राज मोबाइल से ही खुलेगा। आखिर ऐसी क्या बात थी जिससे शुभम ने  आत्मघाती कदम उठाया। जिससे मोबाइल पर बात हो रही थी वह कौन शख्स था।

विज्ञापन
Constable shot himself He was talking on mobile in Bareilly
सिपाही ने खुद को मारी गोली, उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा में यूपी 112 पर तैनात सिपाही शुभम भारद्वाज ने ड्यूटी के दौरान गाड़ी में बैठकर अपनी कनपटी पर गोली मार ली, जो आरपार निकल गई। गंभीर हालत में साथी होमगार्ड ने उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने मुआयना किया। घायल सिपाही मेरठ के थाना मवाना के गांव मटोरा का निवासी है।

विज्ञापन


25 वर्षीय सिपाही शुभम भारद्वाज करीब 45 दिनों से भोजीपुरा थाने की पीआरवी 224 पर तैनात थे। रविवार शाम वह धौराटांडा कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी लेकर खड़े थे। करीब पौने छह बजे साथी होमगार्ड नवल किशोर पानी पीने के लिए पेट्रोल पंप पर गया। शुभम किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। 

विज्ञापन

कार की सीट पर पड़ा था सिपाही 

होमगार्ड के मुताबिक मोबाइल पर तकरार हो रही थी। इस बीच सिपाही शुभम ने सर्विस पिस्टल से गाड़ी के अंदर ही सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज पर होमगार्ड नवल गाड़ी की तरफ भाग निकला। सिपाही खून से लथपथ सीट पर पड़ा था। होमगार्ड ने लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई मदद को नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अकेले ही गाड़ी तेजी से चलाकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलते ही एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल सहित तमाम अधिकारी मेडिकल कॉलेज आ गए। अभी शुभम की शादी भी नहीं हुई है।

मोबाइल खोलेगा राज, किससे हुई थी तकरार

मोबाइल पर बात करने के बाद सिपाही शुभम का आत्मघाती कदम उठाने का राज मोबाइल से ही खुलेगा। आखिर ऐसी क्या बात थी जिससे शुभम ने आत्मघाती कदम उठाया। यह भी पता लगेगा कि जिससे मोबाइल पर बात हो रही थी वह कौन था।

होमगार्ड मांगता रहा मदद लेकिन कोई नहीं आया

सिपाही शुभम द्वारा गोली मारने के बाद पानी पीकर पहुंचा होमगार्ड नवल लोगों से साथ चलने के लिए मदद मांगता रहा लेकिन कोई व्यक्ति मदद के लिए नहीं आया। नवल किशोर ने हिम्मत से काम लिया और तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भोजीपुरा थाने पहुंचा वहां से प्रभारी निरीक्षक घायल सिपाही को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और तत्काल भर्ती कराया। डाक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया।

एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि सिपाही शुभम ने मोबाइल पर बात करते समय साथी होमगार्ड को गाड़ी से बाहर भेज दिया। फोन पर ही तकरार होने पर कनपटी में गोली मार ली। गोली सिर के उस पार निकल गई है। हालत नाजुक बनी है। मोबाइल की कॉल डिटेल से गोली मारने का कारण साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed