फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable dies under suspicious circumstances in Bareilly

UP: संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत, खून में लथपथ मिला शव... पत्नी-बेटी की तलाश शुरू; जांच में यह बात आई सामने

Wed, 11 Jun 2025 09:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Jun 2025 09:18 PM IST
सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संभल जिले के थाना चंदौसी के मारवाड़ीगंज सेंथल गेट निवासी मुकेश त्यागी 2011 बैच के सिपाही थे। कोतवाली से निलंबन के बाद उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी।

विज्ञापन
Constable dies under suspicious circumstances in Bareilly
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में किराये के मकान में रहने वाले सिपाही मुकेश त्यागी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव खून में लथपथ मिला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ द्वितीय अजय कुमार ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Trending Videos

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संभल जिले के थाना चंदौसी के मारवाड़ीगंज सेंथल गेट निवासी मुकेश त्यागी 2011 बैच के सिपाही थे। कोतवाली से निलंबन के बाद उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। मढ़ीनाथ इलाके में वह पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। मुकेश शराब पीने के आदी थे और चार जून से ड्यूटी से नदारद चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी और बेटी घर से चले गए थे। शराब पीकर ड्यूटी करने के मामले में मुकेश के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है।

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सिपाही के सिर में चोट लगी है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि उसके गिरने के दौरान सिर दीवार में टकराने से ऐसा हुआ है। पत्नी और बेटी को तलाश किया जा रहा है। परिवार वालों को सूचित किया गया है। सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed