{"_id":"6851d0ce4b5a051d05063ab9","slug":"consolidation-of-holdings-in-rahpura-jagir-remained-entangled-for-45-years-due-to-fake-leases-bareilly-news-c-4-lko1064-664304-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रहपुरा जागीर में फर्जी पट्टों की वजह से 45 साल उलझी रही चकबंदी, अब दोबारा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रहपुरा जागीर में फर्जी पट्टों की वजह से 45 साल उलझी रही चकबंदी, अब दोबारा हुई शुरू
Wed, 18 Jun 2025 03:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:35 PM IST
सार
चकबंदी अधिकारियों ने हाईकोर्ट में पैरवी कर स्टे आदेश को खारिज कराया तो गांव में दोबारा चकबंदी चालू हुई है। अधिकारी अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
मीरगंज तहसील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के रहपुरा जागीर गांव में फर्जी पट्टों की वजह से चकबंदी प्रक्रिया 45 साल से उलझी रही। यहां आठ जुलाई 1973 को अधिकारियों ने ग्राम समाज की जमीन पर 18 लोगों के नाम फर्जी पट्टे कर दिए थे। इसका खामियाजा पूरे गांव के भू-स्वामी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ष 1980 में चकबंदी प्रक्रिया शुरू होने पर चकबंदी अधिकारियों ने तहसील से खतौनी व अन्य अभिलेख लेकर पुराने बंदोबस्त से मिलान किया। तब यह फर्जीवाड़ा सामने आया। चकबंदी अधिकारियों ने फर्जी पट्टों को निरस्त किया तो पट्टेदार हाईकोर्ट चले गए। इसके बाद चकबंदी प्रक्रिया आठ साल तक थमी रही। चकबंदी अधिकारियों ने हाईकोर्ट में पैरवी कर स्टे आदेश को खारिज कराया तो गांव में दोबारा चकबंदी चालू हुई है।
विज्ञापन
अधिकारी अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई पट्टेदारों ने उस जमीन को बेच भी दिया था। विमला देवी ने एक पट्टेदार से बंजर श्रेणी की जमीन खरीदी थी। जब इसका पट्टा निरस्त हुआ तो वह भी हाईकोर्ट चली गई थीं।
विज्ञापन
इन लोगों को हुए थे फर्जी पट्टे
तहसील प्रशासन ने बाबूराम, उसकी पत्नी रेशमदेई एवं उनके दो बेटों जगदीश व जयराम और बहू गुड्डो रानी को जमीन पट्टे पर बांटी थी। बच्चन सिंह की पत्नी स्वर्ण कौर को तो चार पट्टे दिए गए थे। रमेश चंद्र को 1.138 हेक्टेयर जमीन दी थी। महानगर में इज्जतनगर डिफेंस कॉलोनी निवासी मूलचंद्र को 1.669 हेक्टेयर जमीन पट्टे पर मिली थी। बलकार सिंह को तीन पट्टे दिए गए। हरदयाल, रमवती, होरीलाल, रामवती, बालक राम, नरायन, राम भरोसे, भगवान दास, सोहनलाल को जमीन पट्टे पर बांटी गई थी।
तहसील प्रशासन ने बाबूराम, उसकी पत्नी रेशमदेई एवं उनके दो बेटों जगदीश व जयराम और बहू गुड्डो रानी को जमीन पट्टे पर बांटी थी। बच्चन सिंह की पत्नी स्वर्ण कौर को तो चार पट्टे दिए गए थे। रमेश चंद्र को 1.138 हेक्टेयर जमीन दी थी। महानगर में इज्जतनगर डिफेंस कॉलोनी निवासी मूलचंद्र को 1.669 हेक्टेयर जमीन पट्टे पर मिली थी। बलकार सिंह को तीन पट्टे दिए गए। हरदयाल, रमवती, होरीलाल, रामवती, बालक राम, नरायन, राम भरोसे, भगवान दास, सोहनलाल को जमीन पट्टे पर बांटी गई थी।
रहपुरा जागीर गांव की चकबंदी रफ्तार पकड़ गई है। पैमाइश करा रहे हैं। सोमवार को मैंने गांव में जाकर किसानों की बात सुनी और जल्दी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यहां फर्जी पट्टों को निरस्त कराने के चक्कर में चकबंदी प्रक्रिया में काफी विलंब हुआ है। - पवन कुमार सिंह, एसओसी