फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consider failure as the first step towards the next innovation: Vice-Chancellor

असफलता को अगले नवाचार की पहली सीढ़ी मानें : कुलपति

Thu, 03 Sep 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 03 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Consider failure as the first step towards the next innovation: Vice-Chancellor
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थित रोहिलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन (आरआईएफ) भवन के कॉर्पोरेट कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के अंतर्गत आंतरिक हैकथॉन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने कहा कि असफलता को अगले नवाचार की पहली सीढ़ी मानें। यह आयोजन कल्पना को नवाचार, नवाचार को समाधान और समाधान को राष्ट्र निर्माण में बदलने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि हैकथॉन सोचने की एक संस्कृति है जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले समाधान तलाशने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विभिन्न फूड डिलीवरी कंपनियों का उदाहरण भी दिया। प्रो. राय ने कहा कि विकसित भारत का सपना विश्वविद्यालयों की प्रयोगशालाओं और इनक्यूबेशन केंद्रों से निकलने वाले विचारों से ही साकार होगा। पुष्पक विमान का उदाहरण देते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की तकनीकी उत्कृष्टता को रेखांकित किया। इस दौरान आरआईएफ के सीओओ प्रो. यतेन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. शोभना सिंह, प्रो. एसके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed