फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consider everyone as soul, ego will reduce: Shivani

सभी को मानें आत्मा, कम हो जाएगा अहंकार : शिवानी

Wed, 22 Nov 2023 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Consider everyone as soul, ego will reduce: Shivani
बरेली। हर चार मिनट में हम अपना व्यक्तित्व बदलते हैं। किसी के सामने छोटे तो कहीं बड़े बन जाते हैं। क्या यह मुमकिन नहीं कि हम सबके साथ समान व्यवहार करें। यह तभी संभव होगा, जब हम सब को आत्मा ही समझेंगे। यहां सभी के किरदार अलग हैं, लेकिन आत्मा एक है। इससे अहंकार कम हो जाएगा।
विज्ञापन

जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने मंगलवार को बिशप मंडल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि जब हम सिक्योरिटी गार्ड से मिलते हैं तो हमारा व्यक्तित्व अलग होता है। अगले ही पल, जब बॉस से मिलते हैं तो वहां हम खुद को अलग रूप में दर्शाते हैं। इससे निजात तभी मिलेगी जब हम सबसे आत्मा के रूप में देखेंगे। कलयुग हमने बनाया है। सतयुग भी हमें ही बनाना है। आजकल स्कूली बच्चों के मन की स्थिति बिगड़ रही है। ऐसेे में उनके भविष्य पर विचार करना होगा। हमें श्रृष्टि परिवर्तन करना चाहिए। संस्कार से संसार बनता है। हमें संस्कारों में सतयुग बनाना है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ भी करते हुए खुशी गायब नहीं होनी चाहिए। हमें हर हाल में खुश रहना है और दूसरों को भी खुशी देनी है। इससे पहले ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच से आह्वान करने पर लोगों ने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर दीप प्रज्ज्वलन में शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान राधा, पार्वती, पंकज आनंद, संजय आनंद, लधानी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed