{"_id":"66551a1b1fc632f33f0506c4","slug":"connectivity-failed-electricity-kept-tripping-work-of-making-dl-came-to-a-standstill-bareilly-news-c-4-bly1015-409446-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कनेक्टविटी फेल, बिजली करती रही ट्रपिंग, डीएल बनवाने का काम रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कनेक्टविटी फेल, बिजली करती रही ट्रपिंग, डीएल बनवाने का काम रहा ठप
Tue, 28 May 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 28 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अवकाश के बाद सोमवार को आरटीओ कार्यालय में कामकाज शुरू हुआ तो काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान आधे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल, सोमवार सुबह से ही कनेक्टविटी फेल और ट्रिपिंग होने के कारण काम ठप रहा।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को परसाखेड़ा स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर वाहन चलाने की परीक्षा देनी होती है। अगर वह परीक्षा में पास हो जाते हैं तो उनको विकास भवन के पास स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई) में अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। सोमवार को 45 आवेदक डीटीआई पहुंचे। दोपहर के बाद तक कनेक्टविटी और ट्रिपिंग की समस्या रहने के कारण इनमें 21 लोगों का डेटा और बायोमेट्रिक पहचान फीड करने संबंधी काम पूरे हो सके। इसके अलावा अन्य लोगों को वापस लौटना पड़ा। एआरटीओ मनोज कुमार ने बताया कि कनेक्टविटी के कारण सॉफ्टवेयर ठीक से काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा ट्रिपिंग की समस्या भी रही। शेष आवेदकों को अगली तारीख दी गई है। संवाद