फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Connection cut even after bill deposited, vigilance team surrounded

Bareilly News: बिल जमा होने के बाद भी काटा कनेक्शन, विजिलेंस टीम का घेराव

Thu, 25 Dec 2025 03:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
Connection cut even after bill deposited, vigilance team surrounded
बरेली। बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन काटने और बाद में दो-दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाकर बानखाना के लोगों ने बिजली निगम की विजिलेंस व एचआर टीम को घेर लिया। महिला उपभोक्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। उच्च अधिकारियों से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना निवासी उर्मिला ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में जुर्माना बकाया होने की बात कह कर बुधवार दोपहर विजिलेंस टीम ने उनका कनेक्शन काट दिया। उर्मिला का कहना है कि उनका पूरा बिल जमा है। मोहल्ले में कई अन्य लोगों के कनेक्शन भी काट दिए गए।
विज्ञापन

उर्मिला के पति बच्चू सिंह ने बताया कि उनसे दो हजार रुपये मांगे गए। विरोध करने पर टीम के सदस्य उनके घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। सीओ विजिलेंस राकेश कुमार राय ने बताया कि बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बानखाना से संबंधित कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed