Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress seeks 11 seats in Bareilly division SP stronghold raised the political temperature

यूपी: बरेली मंडल में कांग्रेस को चाहिए 11 सीटें, 'साइकिल के गढ़' में दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान

Tue, 17 Nov 2026 11:05 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Nov 2026 11:05 AM IST
सार

यूपी चुनाव को लेकर गठबंधन वाले राजनीतिक दल सियासी गुणा-भाग करने में जुटे गए हैं। इस बीच इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की ओर से बरेली मंडल में 11 सीटों पर दावेदारी पेश की गई है। इन सीटों पर सपा भी दम भर रही है। ऐसे में दोनों दलों के बीच खींचतान होने की संभावना जताई जा रही है।   

विज्ञापन
Congress seeks 11 seats in Bareilly division SP stronghold raised the political temperature
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी से सियासी समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस की ओर से बरेली मंडल की 11 विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की गई है। कांग्रेस की लिस्ट लीक होने के बाद अब दोनों दलों के बीच खींचतान की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने मंडल के चारों जिलों की जिन सीटों पर दावा जताया है, उनमें बरेली जिले की मीरगंज, नवाबगंज, फरीदपुर, बरेली कैंट और आंवला; बदायूं की बदायूं सदर व दातागंज; पीलीभीत की पीलीभीत सदर व पूरनपुर तथा शाहजहांपुर की तिलहर और शाहजहांपुर सीट शामिल है।
विज्ञापन


हालांकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो इन सभी 11 सीटों पर सपा का वोट आधार कांग्रेस के मुकाबले काफी मजबूत रहा था। ऐसे में कांग्रेस के लिए अपनी दावेदारी को सीट समझौते में बदलना एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। 2022 के चुनाव में इन सीटों पर दोनों दलों के प्रत्याशियों को मिले वोटों का अंतर काफी बड़ा रहा था। ऐसे में सपा के दावेदार भी इन सीटों के लिए अपनी ताकत लगाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिछले चुनाव में किसे कितने वोट मिले 
मीरगंज में सपा के सुल्तान बेग को 83,955 और कांग्रेस के मोहम्मद इलियास को 5,288 वोट मिले। नवाबगंज में सपा के भगवत सरन को 1,01,876 और कांग्रेस की उषा गंगवार को 2,039 वोट मिले। फरीदपुर में सपा के विजयपाल सिंह को 89,149, कांग्रेस के विशाल सागर को 1,744 वोट मिले। बरेली कैंट में सपा की सुप्रिया ऐरन ने 88,163, कांग्रेस के मोहम्मद इस्लाम को 2,280 वोट मिले। वहीं, आंवला में सपा के पी. राधाकृष्ण शर्मा को 70,532 और कांग्रेस के ओमवीर यादव को 2,307 वोट मिले।

यह भी पढ़ें- बरेली: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के फार्म हाउस पर लटकी कार्रवाई की तलवार, ध्वस्तीकरण की तैयारी में बीडीए

बदायूं सीट पर सपा के रईस अहमद को 89,917 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की रजनी सिंह को 2,235 वोटों से संतोष करना पड़ा। दातागंज में सपा के अर्जुन सिंह को 98,115 और कांग्रेस के आतिफ खान को 2,413 वोट मिले थे। पीलीभीत सीट पर सपा के शैलेंद्र सिंह गंगवार को 1,18,536 और कांग्रेस के शकील अहमद नूरी को 1,042 वोट मिले। 

पूरनपुर में सपा की आरती को 1,07,828 और कांग्रेस के ईश्वर दयाल पासवान को 2,054 वोट प्राप्त हुए। शाहजहांपुर जिले के तिलहर में सपा के रोशन लाल वर्मा को 89,030 तथा कांग्रेस के रजनीश गुप्ता को 3,082 वोट मिले। शाहजहांपुर सीट पर सपा के तनवीर खां को 1,00,629 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पूनम को 1,382 वोट प्राप्त हुए। 

सपा-कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने क्या कहा 
सपा के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा, 'हमारी बरेली की सभी नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। सपा व कांग्रेस से जो भी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगा, संगठन पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा रहेगा। कहीं हमारा संगठन आगे है, तो कहीं कांग्रेस के संगठन का लाभ भी गठबंधन को मिलेगा।'

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि संगठन की सूची के हिसाब से सीटें बिल्कुल ठीक मांगी गई हैं। वर्ष 2024 के बाद से कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और आज हर वर्ग कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। गठबंधन में चुनाव लड़ने से सपा और कांग्रेस दोनों ही दलों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed