{"_id":"67c61ae47df606860d03cc01","slug":"confused-by-maths-questions-biology-gave-relief-bareilly-news-c-4-lko1064-591815-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गणित के सवालों में उलझे, जीव विज्ञान ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गणित के सवालों में उलझे, जीव विज्ञान ने दी राहत
विज्ञापन
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने जीव विज्ञान का पेपर राहत देने वाला बताया, लेकिन गणित के सवालों ने उलझा दिया। गणित और जीवविज्ञान में 27107 में से 25284 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा प्रथम पाली में अपने निर्धारित समय पर शुरू हुई। परीक्षा देने के लिए केंद्र परिसरों में प्रवेश करते समय परीक्षार्थियों के चेहरों पर शिकन जरूर नजर आई, लेकिन परीक्षा देकर बाहर निकलते समय बताया कि गणित के सवालों ने उन्हें उलझा दिया। इसमें उन्होंने बताया कि त्रिकोणमिति के प्रश्नों ने कॉफी उलझाया। वहीं जीव विज्ञान की परीक्षा देकर आए छात्रों के मुताबिक पेपर में वही सवाल आए जो उन्होंने पढ़ा था। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही थी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिठौरा के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में पांच छात्र अनुपस्थित रहे। दोपहर की पाली इंटर चित्र कला का पेपर था। उसी दौरान पांचों छात्र जीव विज्ञान की परीक्षा देने पहुंचे। जब उन्हें प्रथम पाली में ही परीक्षा होने की जानकारी हुई। तो रोने लगे। स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट प्रीति, केंद्र व्यावस्थापक आशीष कुमार सिंह ने छात्रों को समझा कर वापस लौटा दिया। हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा में 758 में से 684 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की चित्रकला एवं प्राविधिक कला विषय में 10096 में से 9387 उपस्थित रहे।
- पेपर थोड़ा कठिन था, लेकिन ठीक हो गया। त्रिकोणमिति के सवालों ने समय भी काफी लिया। - वसीमउद्दीन, गणित
- परीक्षा में सभी सवाल पाठ्यक्रम से ही आए थे। सारणी के सवालों को देखकर काफी अच्छा भी लगा। - अबुजर, गणित
- पेपर में वहीं सवाल आए थे जो पढ़े थे, समय रहते सारे सवाल हल कर लिए थे। - कोमल, जीव विज्ञान
- एक सवाल में परेशानी हुई थी , लेकिन परीक्षा के आखरी समय तक उसे भी पूरा कर लिया।- साधना शर्मा, जीव विज्ञान
संवाद