फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Confirmation in investigation of illegal soil mining

Bareilly News: अवैध मिट्टी खनन की जांच में पुष्टि

Sat, 03 Jan 2026 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Confirmation in investigation of illegal soil mining
मीरगंज। तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी के खनन में लोगों ने पट्टे में मिली कृषि भूमि को भी नहीं बक्शा। बिना इजाजत सैकड़ों मिट्टी की ट्रॉलियां उठा लीं। शिकायत और खबर छपने पर तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें अवैध खनन होना पाया गया। अब पट्टा कैंसिल और अवैध खनन पर कार्रवाई के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

मीरगंज तहसील के गांव नौसेना में एक ग्रामीण ने पट्टे में मिली भूमि की बेच दी। खनन माफियाओं ने इस खेत से बिना इजाजत मिट्टी उठाकर नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के पास एक बड़े तालाब में डाल कर पटान कार्य किया। मामले की शिकायत बृहस्पतिवार को पट्टा धारक के पड़ोसी खेत मालिक अर्जुन पुत्र महावीर सिंह नौसना ने एसडीएम आलोक कुमार से की थी, जिस पर तहसीलदार ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में बिना इजाजत अवैध खनन की पुष्टि हुई है। साथ ही पट्टाधारक ने अपने खेत की मिट्टी नगरिया सादात निवासी के हाथ बेची थी। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed